तमिल सिनेमा का जाना-माना नाम सूर्या सुपरस्टर एक्ट्रेस की लिस्ट में से एक हैं। सूर्या की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करती है। सूर्या का हर फिल्म में नया लुक और स्टाइल होता है। लेकिन अब बात करेंगे उनकी खूबसूरत पत्नी की जो खुद सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं..
सूर्या की पत्नी का नाम ज्योतिका है, जो खुद एक एक्ट्रेस हैं। वह साउथ की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हैं। ज्योतिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भले ही बॉलीवुड से की हो लेकिन उनका सिक्का साउथ में चलता है।
साल 1998 में आई फिल्म 'डोली सजा के रखना' से अपना फिल्मी दुनिया का सफर शुरू करने वालीं ज्योतिका ने हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में गजब का अभिनय किया है।
फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में उनके साथ लीड रोल में एक्टर अक्षय खन्ना थे। वहीं, ज्योतिका ने तमिल फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘वाली’ से की थी।
ज्योतिका अपने 20 साल के फिल्मी करियर में 42 फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। इसमें वह साउथ की सुपरहिट फिल्म मास में भी नजर आई थीं।