एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ऐसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। लेकिन अभी तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी, जो चर्चा का विषय बन गई। इस फोटो में तमन्ना प्राइवेट जेट में बैठी हुई नजर आ रही हैं और उनके पीछे दो लोग और बैठे हुए दिख रहे हैं। जिन्हें देखकर लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि विराट कोहली पीछे क्यों बैठे हैं।
तमन्ना भाटिया ने प्राइवेट जेट में बैठे हुए तस्वीर की शेयर, यूजर्स ने पूछा- पीछे विराट कोहली है क्या...
दरअसल, तमन्ना प्राइवेट जेट के अंदर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, इसमें वह ढेर सारे स्नैक्स लिए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन दिया है, ब्रेकफास्ट प्लीज। उनके साथ बैठे उनके मेकअप आर्टिस्ट क्रिकेटर विराट कोहली की तरह दिख रहे हैं। बस फिर क्या था एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
तमन्ना के पीछे बैठे उनके एक मेकअप आर्टिस्ट हैं नीलम के निया और दूसरे जिन्हें लोग विराट कोहली समझ बैठे, उनका नाम है फ्लोरियन हुरेल है। तमन्ना के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, 'पीछे विराट कोहली?' अन्य एक यूजर ने लिखा है, 'ये बैकग्राउंड में विराट कोहली क्या कर रहा है।'
कई लोगों को ये गलतफहमी हो गई कि तमन्ना आईपीएल के उद्धाटन मैच में जा रही हैं। दरअसल तमन्ना अपने मेकअप आर्टिस्ट फ्लोरियन और नीलम के साथ हैदराबाद गई थीं। वहां उनकी डेब्यू वेब सीरीज 'इलेवंथ ऑवर' का प्रमोशन शेड्यूल था। इस वेब सीरीज में वह बिजनसवुमन का रोल निभा रही हैं।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बोले चूड़ियां में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। बता दें कि तमन्ना अब तक 3 भाषाओं में 50 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं।