फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में फ्लॉप रही 'बाहुबली' की ये हीरोइन, लेकिन साउथ में दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

Sat, 06 May 2017 10:39 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Sat, 06 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia 'Baahubali 2' hit in South flop in Bollywood
तमन्ना भाटिया
आखिर ऐसा क्या है कि साउथ की कोई भी हीरोइन बॉलीवुड में टिक नहीं पाती और अगर टिक भी जाती है तो वो कामयाबी नहीं हासिल कर पाती जो उसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मिलती है ?


साउथ की ऐसी कई हीरोइने हैं जिनका साउथ में तो खूब डंका बजता है और कमाई में भी नंबर वन हैं, लेकिन बॉलीवुड में वो एकदम फीकी साबित हुई हैं। 'बाहुबली 2' में नजर आईं तमन्ना भाटिया उन्हीं हीरोइनों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें - करिश्मा की दुश्मन क्यों है कपूर खानदान की ये बेटी ?
Tamannaah Bhatia 'Baahubali 2' hit in South flop in Bollywood
तमन्ना भाटिया
तमन्ना आज साउथ में जाना माना नाम हैं। उनकी गिनती वहां की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइनों में होती है लेकिन बात हो बॉलीवुड की तो यहां उनकी दाल ही नहीं गली। तमन्ना ने अपने करियर की शुरूआत 15 साल की उम्र में एक बॉलीवुड फिल्म से की थी, जिसके बाद वो कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आईं।

ये भी पढ़ें - इस हीरोइन की लोकप्रियता से डर गई थीं करीना, उठाया बड़ा कदम
 
Tamannaah Bhatia 'Baahubali 2' hit in South flop in Bollywood
तमन्ना भाटिया
इसके बाद उनकी एंट्री तमिल और तेलुगु सिनेमा में हुई। देखते ही देखते तमन्ना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन गईं। 'हेप्पी डेज' और 'कलूरी' जैसी फिल्मों ने तमन्ना को तमिल और तेलुगु सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित कर दिया।

ये भी पढ़ें - स्टार नहीं बन पाया शशि कपूर का ये बेटा, लेकिन इस फील्ड में कर रहा है कमाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia 'Baahubali 2' hit in South flop in Bollywood
तमन्ना भाटिया
इसके बाद तमन्ना ने ने कई हिट फिल्में दीं। हालांकि बीच में उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी रहीं, लेकिन उनसे तमन्ना के सक्सेस ग्राफ और करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा। इसी का नतीजा था कि उन्हें एस एस राजामौली ने फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में साइन किया।

ये भी पढ़ें - कपूर खानदान की इस बेटी के आगे टिक भी नहीं पाएंगी सारा और जाह्नवी, देखें तस्वीरें
 
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia 'Baahubali 2' hit in South flop in Bollywood
तमन्ना भाटिया
ये फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और कमाई के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतना ही नहीं इन फिल्मों ने तमन्ना के स्टारडम को और बढ़ा दिया। आज तमन्ना साउथ की सबसे सफल हीरोइनों में शामिल हैं जिनके खाते में 'बाहुबली' जैसी फिल्में हैं।

ये भी पढ़ें - अभिषेक को फ्लॉप कहने वाले जरूर देख लें ये फिल्में, बंद हो जाएगी जुबान
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed