बॉलीवुड के फेमस स्टार किड तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। हर दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में वायरल हो रही तस्वीर में तैमूर को पूल किनारे चिल करते हुए देखा जा सकता है।
तस्वीरों में तैमूर पूल के पास चलने की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में साफतौर पर देखा जा सकता है कि तैमूर को पूरी तरह चलना नहीं आया है। तैमूर अपनी नैनी के साथ चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।
यह पहला मौका था जब तैमूर पूल के किनारे मीडिया के कैमरों में कैद हुए। आपको बता दें कि गुरुवार को काला हिरण शिकार मामले में जब कोर्ट ने सैफ अली खान को बरी किया तो सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन्स आए कि तैमूर उनके लिए लकी हैं इसलिए कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।
अभी कुछ दिनों पहले ही तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर के साथ महबूब स्टूडियो में जाते हुए दिखे थे। करीना ने अपने लाडले बेटे को गोद में ले रखा था। सेट पर मौजूद लोग उन्हें देखकर उत्साहित हो गए लेकिन असल में सच्चाई यह थी कि करीना खुद एड शूट के लिए पहुंची थीं। आस-पास खड़े लोगों से करीना ने मजाक में कहा, 'आज मैं तैमूर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5 के ऑडिशन के लिए लेकर आई हूं। आज वह फिल्म के लिए ऑडिशन देगा।'