{"_id":"5b8e62b6867a55482d17c2d6","slug":"taimur-enjoying-vacation-hand-in-hand-with-papa-saif-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पापा सैफ अली खान का हाथ थामे समुद्र किनारे लहरों से खेल रहे तैमूर, नए लुक में ढा रहे कयामत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पापा सैफ अली खान का हाथ थामे समुद्र किनारे लहरों से खेल रहे तैमूर, नए लुक में ढा रहे कयामत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
taimur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। मालदीव से इनकी तस्वीरें सामने आई हैं। हमेशा की तरह तैमूर इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर में सैफ अली खान, बेटे तैमूर के साथ बीच पर नजर आ रहे हैं। तैमूर पापा सैफ का हाथ थामे समुंदर की लहरों को गौर से देख रहे हैं।
taimur
तैमूर अक्सर अपने कपड़ों और लुक को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। तैमूर जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं तो मीडिया पर्सन उसकी फोटो लेने के लिए बाहर ही खड़े रहते हैं। इन सभी से दूर तैमूर जब मालदीव में छुट्टियां बिताने गए हैं तब भी उनकी तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं।
taimur
इस फोटो को सैफ की बहन सोहा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस फोटो के साथ सोहा ने कैप्शन में लिखा- ‘Hand in hand – feet in sand’ इसके हिंदी में मतलब होता हैं ‘हाथ में हाथ – रेत में पैर’। इससे पहले भी सोहा ने इस वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें करीना कपूर खान पिंक बिकिनी पहने काफी हॉट लग रही थीं।
Colour me happy!! #playdate #DEN @discoversoneva #discoversoneva
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
विज्ञापन
विज्ञापन
TAIMUR
इस फैमिली हॉलिडे पर खान पटौदी खानदान के अलावा सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी बेटी इनाया के साथ इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। करीना की बिकिनी वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। इससे पहले सैफ, करीना और तैमूर की इस हॉलिडे की कई तस्वीरें सोशल मीडया पर नजर आ चुकी हैं, जिनमें सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Make a splash! @discoversoneva #discoversoneva #familygoals
A post shared by Soha (@sakpataudi) on