{"_id":"5bb0828a867a557ff0707b0a","slug":"taimur-ali-khan-say-hi-to-media-at-his-sister-inaya-naumi-birthday-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मीडिया ने तैमूर से कहा- 'हाय बोलो', छोटे नवाब ने ऐसे स्टाइल में बोला कि करीना भी हंसने लगीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: मीडिया ने तैमूर से कहा- 'हाय बोलो', छोटे नवाब ने ऐसे स्टाइल में बोला कि करीना भी हंसने लगीं
करीना कपूर के नवाबजादे तैमूर अली खान मीडिया के फेवरेट स्टार किड हैं । हाल ही में तैमूर अपनी बहन इनाया नौमी के बर्थडे पर बुआ सोहा अली खान के घर पहुंचे । इनाया 29 सितंबर को 1 साल की हो गई हैं । करीना तैमूर के लेकर सोहा के घर पहुंची थीं ।
Trending Videos
2 of 5
taimur ali khan
करीना ने तैमूर को इस मौके पर व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहनाई थी। वहीं खुद करीना ने भी व्हाइट टीशर्ट और रिप्ड जींस पहनी थी । जैसे ही करीना, तैमूर को लेकर कार से उतरी, मीडिया ने उनकी फोटो लेनी शुरू कर दीं । एक फोटोग्राफर ने तैमूर से अंग्रेजी में कहा, 'तैमूर Say Hi'...
तैमूर ने तुरंत उसकी बात मान ली और सभी को Hiii बोला । ये देखकर करीना भी हंसने लगीं । तैमूर बेहद क्यूट लग रहे थे । हाय करते हुए तैमूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । सोहा ने बेटी इनाया की बर्थडे की तस्वीरें शेयर की हैं ।
इसके अलावा इनाया के एक साल की होने की खुशी में ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है । इस तस्वीर में नेहा बर्थडे गर्ल इनाया को किस करती नजर आ रही हैं । इस तस्वीर में नेहा अपने पति अंगद बेदी के साथ दिख रही हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
taimur ali khan
इसके अलावा तैमूर की एक और फोटो वायरल हो रही है । इसमें वो मॉर्निंग वॉक करते नजर आ रहे हैं । तैमूर ने नाइट सूट पहना हुआ है । तैमूर के साथ उनकी नैनी सावित्री और बॉडीगार्ड भी नजर आ रहे हैं । बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि तैमूर की नैनी की फीस डेढ़ लाख रुपए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।