बॉलीवुड के स्टार कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जन्म से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। तैमूर अली खान स्टार किड्स में सबसे ज्यादा चर्चित किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। लेकिन ये कुछ ही लोगों को पता होगा कि नन्हे तैमूर एक बगीचे के मालिक हैं।
2 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तैमूर अली खान के पास खुद के एक हजार स्क्वॉयर फीट के बगीचे के मालिक हैं, जिसमें सौ फल के पेड़ लगे हुए हैं। जब आप उस बगीचे के अंदर घुसेंगे तो वह उसकी एंट्री पर लगा बोर्ड पर 'तैमूर अली खान पटौदी फॉरेस्ट' का नाम लिखा है।
3 of 5
तैमूर अली खान, सैफ अली खान
करीना कपूर खान की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने तैमूर अली खान के पहले बर्थडे पर उन्हें यह जंगल गिफ्ट में दिया था। साथ ही उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की थी। यह फॉरेस्ट 1000 sq ft में फैला हुआ है और इसमें लगभग 100 पेड़ लगे हुए हैं। पेड़ अभी छोटे हैं। लेकिन आने वाले समय में यह विशाल जंगल होगा। इसमें 3 जामुन, 1 कटहल, 1 आंवला, 40 केले, 14 मोरिंगस, 1 कोकम, 1 पपीता, 5 सीताफल, 2 रामफल, 2 निम्बू के पेड़ लगे हुए हैं।
इस बगीचे में 3 अलग-अलग प्रकार की देशी दालों और कई मिर्ची, अदरक, हल्दी और करी पत्ता के पेड़ भी लगाए गए हैं। साथ ही इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां और गेंदा का फूल भी इसमें उगाए गए हैं। तैमूर अली खान को कई बार मां करीना कपूर के साथ गार्डनिंग करते हुए देखा गया है।
5 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
तो वहीं सैफ और करीना फरवरी माह में दोबारा माता-पिता बने हैं। लेकिन इस बार कपल ने अपने बच्चे के लिए प्राइवेसी बनाई हुई है। यही वजह है कि ना कपल ने अब तक बच्चे की तस्वीर साझा की और ना ही उसके नाम का खुलासा किया है। बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर साल 2016 में हुआ था।