अभिनेता ताहिर राज भसीन इस बात से काफी खुश हैं कि वह अपनी अगली फ़िल्म 'लूप लपेटा' में तापसी पन्नू के साथ एक रोमांटिक हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उन्हें अपने सिक्स पैक दिखाने का मौका मिल रहा है, इससे उनकी बत्तीसी इन दिनों और खिली हुई है। फिल्म ‘मर्दानी’ से बतौर विलेन हिंदी सिनेमा में एंट्री करने वाले ताहिर जानते हैं कि एक रोमांटिक फिल्म करना उनके लिए करियर के इस मोड़ पर कितना जरूरी है। वह कहते हैं, अपने इस किरदार को पर्दे पर शानदार ढंग से प्रस्तुत करने के लिए बॉडी-बिल्डिंग का अनुभव वाकई बेहद रोमांचक रहा।
2 of 5
ताहिर राज भसीन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ताहिर बताते हैं कि, "फिल्म ‘लूप लपेटा’ में उनके किरदार सत्या का बॉडी टाइप काफी मायने रखता है। उसकी शख्सियत ऐसी होनी चाहिए कि जब वह कमरे में चले तो दर्शकों की निगाहें उस पर टिक जाएं। इस किरदार की बहुत सी खासियतें और भी हैं, जैसे कि उसका बेपरवाह होना और उसकी बेअदबी और हाजिरजवाबी लेकिन इस किरदार को पर्दे पर बिल्कुल वैसा ही दिखाने के लिए उसकी कद काठी भी मजबूत होनी बेहद जरूरी थी।”
3 of 5
ताहिर राज भसीन, तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कैरेक्टर के लिहाज से बॉडी बनाने के लिए उन्होंने कितनी कठिन ट्रेनिंग ली है, इस बारे में बात करते हुए ताहिर कहते हैं, “एब्स पाने के लिए कमिटमेंट और कंसिस्टेंसी बेहद जरूरी है, और यही इसकी सबसे बड़ी ट्रिक और चैलेंज भी है। खुशकिस्मती से, लॉकडाउन की इसमें अहम भूमिका रही क्योंकि इस दौरान मैंने इसके लिए अपनी डाइट पर खास ध्यान दिया। मैंने तीन महीने तक कड़ी मेहनत की और हर हफ्ते अच्छी तरह एक्सरसाइज करने के साथ-साथ मैंने अपनी डाइट में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के रेश्यो को कंट्रोल किया।”
4 of 5
ताहिर राज भसीन
- फोटो : instagram/tahirrajbhasin
अपनी फिटनेस रूटीन का खुलासा करते हुए ताहिर कहते हैं, “मैंने ट्रेनिंग की रूटीन बनाई थी जिसमें बॉडी-वेट और कार्डियो शामिल था। इन सब चीजों को मैनेज करना काफी चैलेंजिंग था, क्योंकि हम फुल डे शूटिंग के साथ-साथ इस पर भी पूरा ध्यान दे रहे थे। लेकिन सच कहूं तो इसमें मुझे काफी मजा आया क्योंकि इसने मुझे फिल्म में सत्या के किरदार के करीब पहुंचा दिया।”
5 of 5
ताहिर राज भसीन
- फोटो : instagram/tahirrajbhasin
'मर्दानी' और 'फोर्स 2' जैसी फिल्मों के बाद ताहिर फिल्म ‘लूप लपेटा’ में खुद को दर्शकों के सामने एक नए अवतार में पेश करना चाहते हैं। वह कहते हैं, "फिल्म के डायरेक्टर आकाश ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते थे कि फिल्म में मैं बहुत अधिक जिम करने वाले व्यक्ति की तरह नजर आऊं बल्कि इसमें मुझे बिल्कुल अपने कैरेक्टर सत्या की तरह दिखना था। जो गोवा का रहने वाला है और काफी बेपरवाह है, साथ ही वह अपने खाली समय में बीच पर वॉलीबॉल या फुटबॉल खेलता है। इसलिए मेरे वर्कआउट की रूटीन काफी सोच-समझ कर बनाई गई, ताकि मैं बीच पर मौज-मस्ती करने वाले स्पोर्टी ब्वॉय की तरह दिख सकूं।"