साइबर सिक्योरिटी कंपनी ‘मैकेफी’ द्वारा जारी ‘सबसे खतरनाक सेलिब्रिटी’ की लिस्ट में अभिनेत्री तब्बू, तापसी पन्नू, अनुष्का शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा, उन 10 शीर्ष शख्सियतों में शामिल हैं, जिन्हें इंटरनेट पर सर्च करने पर वायरस के संपर्क में आने का जोखिम सबसे ज्यादा है।
2 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, तब्बू और अनुष्का शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
इस लिस्ट में उन लोगों का नाम शामिल किया जाता है जिन्हें सर्च करने पर यूजर्स के डिवाइस में अनजाने सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो सकते हैं। मैकेफी की सबसे खतरनाक हस्तियों की 2020 की अंतरराष्ट्रीय सूची में पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। इस सूची मे दूसरा स्थान है अभिनेत्री तब्बू का। तीसरे स्थान पर तापसी, चौथे पर अनुष्का शर्मा और पांचवें पर सोनाक्षी सिन्हा हैं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
छठें स्थान पर गायक अरमान मलिक, सातवें स्थान पर अभिनेत्री सारा अली खान, आठवें स्थान पर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी, नौवें स्थान पर शाहरुख खान और 10वें स्थान पर सिंगर अरिजीत सिंह हैं। सारा अली खान इन दिनों ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चर्चा में हैं।
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मैकेफी इंडिया के उपाध्यक्ष वेंकट कृष्णपुर ने कहा कि कई बार लोग मुफ्त में खेल समारोह, फिल्में, वेब सीरीज आदि देखने की कोशिश करते हैं और जब उपभोक्ता मुफ्त सुविधा के लिए अपनी सुरक्षा से समझौता करते हैं, तो वे अपने डिजिटल जीवन को जोखिम में डालते हैं। उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।
5 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram: @anushkasharma
तापसी पन्नू इन दिनों अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में हैं। वहीं तब्बू हाल ही में ‘अ सूटेबल ब्वॉय’ पर आधारित मीरा नायर की सीरीज में नजर आई थीं। बात करें अनुष्का शर्मा की तो हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। अनुष्का अगले साल जनवरी में मां बनने वाली हैं।