नेटफ्लिक्स ने सोमवार को यहां मुंबई में ‘फिल्म्स डे’ मनाया। नेटफ्लिक्स की स्थापना की रजत जयंती के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में नौ पहले से घोषित फिल्मों की झलकियां दिखाई गईं। इन फिल्मों के कलाकारों और इन्हें बनाने वालों से नेटफ्लिक्स की तरफ से कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे मनीष पॉल और मल्लिका दुआ ने सवाल जवाब किए। मीडिया से भी अगर किसी ने सवाल पूछना चाहा तो वह भी मनीष और मल्लिका के जरिये ही पूछा गया। कलाकारों का पत्रकारों से सीधे संवाद ना होने के बावजूद इस कार्यक्रम में जब तब्बू अपनी चिर परिचित मुस्कान के साथ मंच पर पहुंची तो पूरा हॉल पत्रकारों की तालियों से गूंज उठा।
2 of 6
नेटफ्लिक्स
- फोटो : Social media
नेटफ्लिक्स की नौ फिल्मों की झलक
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोमवार को यहां ताज लैंड्स एंड होटल में सुबह से लेकर शाम तक नौ नई फिल्मों के बारे में जानकारी दी और दसवीं फिल्म के रूप में फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की कामयाबी का जश्न मनाया। इस फिल्म्स डे की महफिल तब्बू के नाम रही। तब्बू को हाल ही में दर्शकों ने साल की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में देखा है। इस फिल्म के प्रचार कार्यक्रमों से तब्बू ने फिल्म की रिलीज तक दूरी ही बनाए रखी और इस दौरान फिल्म बनाने वालों ने भी तब्बू की मीडिया से दूरी बनाए रखी।
3 of 6
तब्बू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तब्बू का जोरदार स्वागत
ऐसे में अऱसे बाद तब्बू जब अपनी अगली फिल्म ‘खुफिया’ के फर्स्ट लुक लॉन्च के मौके पर नेटफ्लिक्स इंडिया के फिल्म्स डे पर पहुंची तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। तब्बू की ये एंट्री फिल्म का फर्स्ट लुक दिखाए जाने के बाद हुई और इस टीजर में तब्बू का किरदार भी काफी दमदार नजर आया। कार्यक्रम में तब्बू के साथ फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज भी पहुंचे। इस दौरान पहले से इकट्ठा किए गए पत्रकारों के सवालों के अलावा शो की मेजबानी कर रहे मनीष पॉल और मल्लिका दुआ ने भी अपनी तरफ से दोनों से काफी सवाल पूछे। इन सवालों के जवाब में सबसे अहम रही तब्बू की नए कलाकारों की दी गई ये सीख कि अभिनय के लिए जुबान का साफ होना बहुत जरूरी है, खासतौर से उर्दू शब्दों का उच्चारण।
4 of 6
विशाल भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हां, मैं तब्बू से प्यार करता हूं
सबसे अहम बात जो इस दौरान विशाल भारद्वाज ने बार बार अपनी फिल्मों में तब्बू को लिए जाने के बारे में कही वह ये कि उनका और तब्बू का रिश्ता काफी अलग है। विशाल कहते हैं, ‘तब्बू से मैं प्यार करता हूं और हमारा ये रिश्ता आज से नहीं जन्म जन्म से चला आ रहा है। इसीलिए अपनी फिल्म के ये दमदार महिला किरदार मैं उनको ही ध्यान में रखकर लिखता हूं।’ इस बारे में जब तब्बू से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके और विशाल भारद्वाज के बीच एक ही रिश्ता है और वह है मोहब्बत का रिश्ता।
5 of 6
फिल्म ‘खुफिया’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रॉ अफसर के उपन्यास पर आधारित
विशाल भारद्वाज लिखित और निर्देशित फिल्म ‘खुफिया’ रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में अहम पद पर रहे अमर भूषण के लिखे उपन्यास ‘एस्केप टू नोव्हेयर’ पर आधारित है। विशाल कहते हैं, ‘उपन्यास एक पुरुष रॉ जासूस के खुफिया ऑपरेशन की कहानी कहता है। मैंने इस कहानी के मुख्य किरदार को फिल्म में पुरुष की बजाय महिला बना दिया। तब्बू के इस किरदार कृष्णा मेहरा के पास एक बहुत ही खास मिशन है जिसमें उसे अपनी दोहरी पहचान के साथ आहिस्ता आहिस्ता आगे बढ़ना होता है।’