तब्बू को बॉलीवुड की सबसे संजीदा हीरोइन माना जाता है। तीन दशकों से भी ज़्यादा वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं। तब्बू आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं लेकिन उनके चार्म और सुंदरता को देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह हीरोइन उम्र के इस पड़ाव पर है।
2 of 5
tabu ramp walk
- फोटो : file photo
1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं तब्बू ने अपने अब तक के करियर में तरह-तरह के किरदार निभाए और सुर्खियां बटोरी। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तब्बू का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था यही वजह थी काफी कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा लोहा मनवाया कि सभी देखते रह गए।
3 of 5
tabu huma
- फोटो : file photo
धीरे-धीरे तब्बू अपने फिल्मी सफर में आगे बढ़ने लगीं और साथ ही उनकी लोकप्रियता भी। लेकिन इतनी मंझी हुई एक्ट्रेस अगर लोगों को मिली तो इसका एक्टर देव आनंद को जाना चाहिए जिन्होंने अपनी फिल्म 'हम नौजवान' में तब्बू को मौका दिया। उस वक्त तब्बू महज 14 साल की थी और उतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार में तब्बू ने सभी को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया।
इसके बाद तो फिर तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी जिंदगी भी काफी उतार-चढावों भरी रही। लेकिन एक ऐसा हादसा था जिसने तब्बू को पूरी तरह से झकझोर दिया था और वो हादसा हुआ था जब तब्बू महज 14 साल की थीं। उस वक्त तब्बू अपनी बहन फरहा के साथ बाहर शूट पर गईं थी इसी दौरान उनके साथ छेड़छाड़ हुई, जिसका इल्जाम फरहा ने अपने को-स्टार जैकी श्रॉफ पर लगाया। इस फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में चल रही थी। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान भी तब्बू की बहन ने खुलासा किया कि जैकी श्रॉफ ने तब्बू को छेड़ा था।
हालांकि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ था, यहां तक कि खुद तब्बू ने भी इस मामले में कुछ नहीं बोला पर इस सनसनीखेज खुलासे ने तब्बू और जैकी श्रॉफ के रिश्तों में तल्खी ला दी। इसके बाद इन दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।