नब्बे के दशक में तब्बू के साथ बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आईं, लेकिन उनके करियर की लंबाई बहुत अधिक नहीं रही। कुछ तो बिल्कुल गुमनामी के अंधेरे में चली गईं, लेकिन तब्बू के करियर में ठहराव नहीं आया बल्कि समय के साथ वह बतौर कलाकार निखरती गईं। पचास की उम्र पार कर चुकीं तब्बू आज भी फिल्मों में मुख्य और दमदार भूमिकाएं कर रही हैं। आज (4 नवंबर 1971) इस कमाल की अदाकारा का जन्मदिन है, इस मौके पर उनके फिल्मी करियर और जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें, जानिए।
2 of 6
देवानंद की फिल्म 'हम नौजवान' में तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
बाल कलाकार बनकर की फिल्मी करियर की शुरुआत
तब्बू ने बतौर हीरोइन फिल्मों में सक्रिय होने से पहले बाल कलाकार के रूप में कुछ फिल्मों में अभिनय किया। जब वह ग्यारह साल की रही होंगी, तो उन्होंने बाजार (1982) नाम की एक फिल्म की, इसमें वह महज एक गाने में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने चौदह साल की उम्र में देव आनंद की फिल्म में उनके साथ काम किया। देवानंद की इस फिल्म का नाम 'हम नौजवान (1985)' था। आगे चलकर एक अभिनेत्री के तौर पर तब्बू ने तेलुगू फिल्म 'कुली नंब वन (1991)' से डेब्यू किया, वहीं 1994 में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ 'पहला पहला प्यार' और अजय देवगन के साथ 'विजय पथ' में काम किया।
3 of 6
अजय देवगन-तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन हैं बचपन के दोस्त
'विजय पथ' ने बॉक्स ऑफिस पर तो बहुत कमाल नहीं किया, लेकिन अजय और तब्बू की जोड़ी को जरूर दर्शकों ने सराहा। आगे भी तब्बू ने अजय देवगन के साथ कई फिल्में कीं। आज भी वह अजय के साथ काम कर रही हैं। अजय और तब्बू सिर्फ कलाकार के तौर पर ही एक-दूसरे को नहीं जानते हैं, उनकी दोस्ती बचपन की है। तब्बू, अजय के बारे में बेबाक होकर कोई भी बात बोल देती है, क्योंकि उन्हें पता है कि अजय को उनकी बात का बुरा नहीं लगेगा।
4 of 6
चांदनी बार
- फोटो : यूट्यूब
महिला केंद्रित फिल्मों में किया बेहतरीन अभिनय
सिर्फ कमर्शियल फिल्मों में हीरोइन का किरदार करना तब्बू को रास नहीं आया तो उन्होंने आर्ट फिल्मों का भी रूख किया। 'माचिस', 'चांदनी बार' जैसी फिल्मों में एक्टिंग करके उन्होंने दर्शकों को हैरान कर दिया। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। इन फिल्मों के अलावा भी तब्बू ने महिला केंद्रित फिल्में कीं या ऐसी फिल्मी कीं, जिसमें महिला किरदार बहुत ही सशक्त रहा। इन फिल्मों में 'अस्तित्व', 'मकबूल', 'हैदर', 'दृश्यम' के अलावा बहुत सी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।
5 of 6
अमिताभ-तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन संग रोमांस-हॉलीवुड में भी दस्तक
तब्बू ने अपने हमउम्र कई अभिनेताओं के साथ काम किया, लेकिन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म चीनी कम (2007) में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस करके दर्शकों को चौंका दिया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी सफलता मिली। इसके अलावा तब्बू ने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने 'द नेमसेक (2006)' और 'लाइफ ऑफ पाई (2012)' जैसी हॉलीवुड फिल्में कीं । इन फिल्मों में इरफान खान ने भी काम किया था। हाल-फिलहाल की तब्बू की फिल्मों की बात करें, तो वह इस साल 'क्रू' में कॉमेडी करती हुई नजर आईं। आगे भी उनके खाते में कई और फिल्में हैं, जिनके जरिए वह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।