'जुड़वा 2' में रोमांस और मस्ती का तड़का लगाने वाली तापसी पन्नू की फिल्म 'दिल जंगली' का पहला गाना रिलीज किया गया है। गाने में तापसी और शाकिब की केमेस्ट्री कमाल लग रही है।
तापसी पन्नू की फिल्म का पहला गाना 'नचले ना' रिलीज, एक दिन में 30 लाख लोगों ने देखा
It's never too late to dance your problems away with #NachleNa → https://t.co/ghd4TRW4WH @taapsee @Saqibsaleem pic.twitter.com/v9vtBPt26A
— YouTube India (@YouTubeIndia) January 19, 2018
इस गाने को गुरु रंधावा और नीति मोहन ने गाया है। वहीं गाने का संगीत रंधावा और रजत नागपाल ने दिया है। गुरु ने इस गाने के लिरिक्स भी खुद ही लिखे हैं। रंधावा के गाने अक्सर पार्टियों में नाचने का मौका देते हैं, इस बार भी उनका गाना इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म कॉलेज लाइफ के इर्द गिर्द घूमने वाली फिल्म है। तापसी एक कॉलेज में इंगलिश की टीचर हैं और साकिब उनके स्टूडेंट की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे साकिब का ज्यादातर समय दोस्तों और जिम में निकलता है।
तापसी और साकिब के अलावा इस फिल्म में निधि सिंह, अभिलाष थपियाल, श्रृष्टि श्रीवास्तव और जैकी भगनानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन आलिया सेन ने किया है। फिल्म को अगले महीने 16 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।