फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: तापसी पन्नू को 9वीं क्लास में हुआ था पहली बार प्यार, इस वजह से बॉयफ्रेंड से हुआ था ब्रेकअप

Wed, 24 Nov 2021 11:43 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 24 Nov 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu was in relationship when she in 9th class and breakup happened for this reason
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में अपने शानदार अभिनय से अपनी एक अलग जगह बनाई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपनी शुरुआत करने वाली तापसी पन्नू ने साल 2012 में फिल्म चश्मेबद्दूर से अपनी शुरुआत की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन तापसी के अभिनय को लोगों ने पसंद किया। तापसी ने पिंक, मुल्क, नाम शबाना और मनमर्जियां जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। तापसी पन्नू की निजी जिंदगी की बात करें तो वो मैथियास बोए को डेट कर रही हैं।

loader


इस क्लास में हुआ था पहली बार प्यार

लेकिन आपको बता दें कि मैथियास बोए तापसी पन्नू की जिंदगी का पहला प्यार नहीं हैं और इस बात का खुलासा खुद तापसी ने किया था। तापसी ने कपिल शर्मा शो में बताया था कि जब वो 9वीं में थीं उस दौरान उन्हें पहली बार प्यार हुआ था। दरअसल तापसी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कपिल के साथ मस्ती करती हुईं और अपने पहले प्यार को याद करती हुई नजर आ रही हैं।

taapsee pannu was in relationship when she in 9th class and breakup happened for this reason
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू का वीडियो हुआ वायरल

ये वायरल वीडियो उस समय का है जब तापसी अपनी फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थीं। जहां कपिल ने उनसे ये पूछा था कि आपके बारे में ऐसी अफवाह है कि आपको 9वीं क्लास में प्यार हुआ था और कुछ समय बाद आपका ब्रेकअप भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu was in relationship when she in 9th class and breakup happened for this reason
तापसी पन्नू - फोटो : Social media
तापसी ने बताई प्यार की कहानी

कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए तापसी ने अपने बचपन के प्यार के बारे में बताते हुए कहा कि जब वो 9वीं क्लास में थी तो उनका बॉयफ्रेंड 10वीं क्लास में था। तापसी ने कहा कुछ समय तक हमारा रिश्ता चला, लेकिन मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे कहा कि वो मेरे से इसलिए ब्रेकअप कर रहा है, क्योंकि वो अपने बोर्ड की परीक्षा पर पूरा ध्यान लगाना चाहता था।
taapsee pannu was in relationship when she in 9th class and breakup happened for this reason
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी ने कहा मैं बहुत रोई थी

तापसी ने कहा कि जब मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे ऐसा कहा तो मैं बहुत रोई। तापसी की बात सुनकर कपिल ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो अभी अच्छे से परीक्षा देकर बैठकर देख रहा होगा आपको। तापसी ने कहा इसके अलावा भी बहुत कुछ लेकर भी बैठा हुआ है। तापसी का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो है।
विज्ञापन
taapsee pannu was in relationship when she in 9th class and breakup happened for this reason
तापसी पन्नू, माथियास बो - फोटो : सोशल मीडिया
एक साल से मैथियास बोए को कर रहे हैं डेट

तापसी पन्नू पिछले 1 साल से मैथियास बोए को डेट कर रहे हैं। मैथियास बोए डेनमार्क के नागरिक हैं, प्रोफेशन से वह बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर बोए ने साल 2012 में ओलंपिक में सिल्वर मेडल और 2015 में यूरोपियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। मैथियास बोए का जन्म 11 जुलाई 1980 को डेनमार्क के फ्रेडरिकसुंड में हुआ था।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed