फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: बॉलीवुड पार्टीज को लेकर तापसी पन्नू का खुलासा, बोलीं- कोई गिफ्ट लेकर नहीं जाता

Wed, 15 Mar 2023 09:57 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Talk About Bollywood Parties Of Shahrukh khan Bachchan family actress said nobody bring gifts
Taapsee Pannu - फोटो : social media

बॉलीवुड में अक्सर कोई न कोई पार्टी और सेलिब्रेशन होता रहता है, जिसमें तमाम कलाकार शिरकत करते हुए नजर आते हैं। इन पार्टीज को लेकर तापसी पन्नू ने हाल ही में बात की है। उन्होंने इस ग्रैंड पार्टी के पीछे की सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की पार्टीज में सभी कलाकार खाली हाथ ही पहुंचते हैं। 

Taapsee Pannu Talk About Bollywood Parties Of Shahrukh khan Bachchan family actress said nobody bring gifts
Taapsee Pannu - फोटो : social media

बॉलीवुड पार्टीज में कोई गिफ्ट लेकर नहीं जाता 
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉलीवुड पार्टीज को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में पार्टीज चाहें कितनी भी ग्रैंड क्यों न हो वहां पर सभी लोग खाली हाथ ही पहुंचते हैं, कोई भी वहां गिफ्ट लेकर नहीं आता है, फिर चाहें किसी का बर्थडे हो या फिर किसी और चीज का सेलिब्रेशन हो। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग आम लोगों से काफी अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि उनके तरीके काफी अलग होते हैं। किसी भी कलाकार के बर्थडे पर या फिर दीवाली के मौके पर अगर उनके घर जाते हैं तो किसी के घर गिफ्ट लेकर नहीं जाते हैं। 

Taapsee Pannu Talk About Bollywood Parties Of Shahrukh khan Bachchan family actress said nobody bring gifts
Taapsee Pannu - फोटो : social media

शाहरुख खान के बर्थडे गिफ्ट पर तापसी ने की बात
एक्ट्रेस से इंटरव्यू के दौरान शाहरुख की बर्थडे पार्टी को लेकर भी सवाल किया गया, कि क्या वह उनके लिए गिफ्ट लेकर जाती हैं। जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि हां वह उनकी बर्थडे पार्टी में जाती हैं और गिफ्ट के लिए एक्ट्रेस ने कहा कि कोई क्या ही देगा? शाहरुख खान को कोई क्या ही दे सकता है? उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख को लोग क्या ही दे सकते हैं, जब उनके पास सबकुछ है। 

Shekhar Kapur: 'विदेशी लोग पहचान रहे हैं....' भारतीय फिल्मों के ऑस्कर जीतने पर क्या बोले शेखर कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Talk About Bollywood Parties Of Shahrukh khan Bachchan family actress said nobody bring gifts
Taapsee Pannu - फोटो : social media

शाहरुख के लिए नहीं ले जाती कोई गिफ्ट
आगे एक्ट्रेस से कहा गया कि आप कोई किताब भी दे सकती हैं। जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं नहीं जानती कि शाहरुख किस तरह की किताबें पढ़ते हैं या फिर किस तरह की किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। मुझे ऐसा लगता है या फिर मेरी जगह कोई भी होगा तो वह यह सोचेगा कि शाहरुख को अगर आप कुछ दो वह उसे अच्छा कहें या फिर आपका शुक्रिया अदा करें और उसे प्यार से रख लेंगे, लेकिन अगर उन्हें पसंद नहीं आया, या फिर आपको उन्होंने इसपर जज कर लिया या आपको दोबारा पार्टी में नहीं बुलाया, तो ऐसी कई चीजें सोचकर आप कोई भी गिफ्ट नहीं देते हैं। इसलिए मैं शाहरुख के लिए कुछ भी लेकर नहीं जाती हूं। 

Bollywood: जब अजीबोगरीब वजह से मुसीबत में फंसे सितारे, किसी को इंटरव्यू तो किसी को आंख मटकाना पड़ा भारी

विज्ञापन
Taapsee Pannu Talk About Bollywood Parties Of Shahrukh khan Bachchan family actress said nobody bring gifts
Taapsee Pannu - फोटो : social media

बच्चन परिवार की पार्टी को लेकर बोलीं एक्ट्रेस
शाहरुख खान के बर्थडे के अलावा एक्ट्रेस ने बच्चन परिवार के घर होने वाली पार्टी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा कि वहां पर भी सभी बिना गिफ्ट्स के ही जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह करियर के शुरुआती दिनों में अकेली ऐसी थी, गिफ्ट लेकर पहुंच जाती थी,लेकिन वहां पर सभी लोग ऐसा ही करते हैं। इसलिए एक वक्त के बाद खुद मैंने भी गिफ्ट लेकर जाना बंद कर दिया था। 

Bhabiji Ghar Par Hai 2000: दर्शकों ने कहा, आई लव यू 2000, कलाकारों ने हाथ जोड़कर कहा, शुक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed