तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'जुड़वा 2', 'मिशन मंगल', 'पिंक' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से तापसी ने हर दिल में जगह बना ली है। तापसी सोशल मीडिया पर बेबाकी से देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी बातें रखती हैं। एक बार फिर तापसी ने प्रवासी मजदूरों पर एक वीडियो साझा किया है।
तापसी पन्नू ने साझा किया कोरोना काल का दर्द बयां करता भावुक वीडियो, कहा- 'हम तो बस प्रवासी हैं...'
यह वीडियो कोराना काल के दौरान बुरे हालातों को बयां करता है। इस भावुक कर देने वाले वीडियो में लॉकडाउन के कारण परेशान हुए उन तमाम प्रवासियों की तस्वीरें हैं जो वायरल हुईं और इन्हें देखकर हर कोई भावुक हो गया।
A series of pictures that probably will never leave our mind.The lines that will echo in our head for a long time.This pandemic was worse than just a viral infection for India.हमारे दिल से , आपके दिल तक, उन हज़ारों दिलों के लिए जो शायद हम सब ने तोड़े हैं । #Pravaasi #CovidIndia pic.twitter.com/dB5yyYvEYB
— taapsee pannu (@taapsee) June 10, 2020
इस वीडियो में एक्ट्रेस ने खुद वॉइस ओवर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''तस्वीरों की एक श्रृंखला जो शायद हमारे दिमाग से कभी नहीं जाएंगी। ये लाइनें लंबे समय तक हमारे दिमाग में गूंजेंगी। यह महामारी भारत के लिए वायरल संक्रमण से भी बदतर थी।''
इस एनिमेटेड वीडियो के साथ तापसी पन्नू बैकग्राउंड में एक कविता भी बोलती सुनाई दे रही हैं। कविता कुछ इस तरह है कि 'प्रवासी' के साथ। इसके बाद तापसी की कविता सुनाई देती है जिसमें एक्ट्रेस कहती हैं, ‘हम तो बस प्रवासी हैं, क्या इस देश के वासी हैं? अगर हम नहीं हैं इंसान तो मार दो हमें भेजो फरमान। खाने को तो कुछ ना मिल पाया.. भूख लगी तो डंडा खाया। फासले तय किए हजारों मील के कुछ साइकिल पर कुछ पैर नंगे। मरे कई भूख से और कई धूप से...पर हिम्मत न टूटी बड़ों के झूठ से। बस से भेजकर ट्रेन से भेजकर जान खो बैठे रास्ते भूलकर। यहां प्रतिमाओं की बड़ी है हस्ती, पर इंसानों की जान है सस्ती। बड़े सपने, अच्छे दिन बतियाए पर भूख किसी की मिटा न पाए। चाहिए न भीख ना दान। बस मत छीनिए आत्म सम्मान। हम तो बस प्रवासी हैं क्या इस देश के वासी हैं?’।
यह वीडियो भावुक कर देने वाला है। इन तस्वीरों में वो सभी परेशानियां है जो लॉकडाउन के बाद से भारत का प्रत्येक नागरिक देख रहा है। तापसी के फिल्मों की बात करें तो साल 2020 में वो फिल्म 'थप्पड़' में नजर आई थीं।