अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने लीग से हटकर भी कई फिल्में की हैं। उनमें से एक फिल्म गेम ओवर भी हैं। पिछले साल आई मनोवैज्ञानिक रोमांच से भरपूर तापसी पन्नू की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। तापसी पन्नू ने अब खुलासा किया है कि फिल्म गेम ओवर उनकी जिंदगी और फिल्मी करियर की बेहद खास फिल्मों में से एक हैं।
इस फिल्म से तापसी पन्नू ने सीखा जिंदगी का नया पाठ, तस्वीर साझा कर लिखा खास पोस्ट
तापसी पन्नू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खास पोस्ट साझा किया है। उनके पोस्ट में वह फिल्म गेम ओवर के किरदार में दिखाई दे रही हैं। साझा की गई तस्वीर में तापसी पन्नू व्हीलचेयर पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि फिल्म गेम ओवर से उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे अहम पाठ सीखा है।
तापसी पन्नू ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम सभी की दो जिंदगी होती हैं। आपकी दूसरी जिंदगी तभी शुरू होती है, जब आप पहली छोड़ देते हो। उस समय जो मैंने लिफाफा पकड़ा हुआ था और उसमें जो लिखा था पहली बार में उसको पढ़ना मुश्किल था। मुझे इस पल में जीने का यकीन है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले मेरी कोई योजना नहीं थी'।
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
तापसी पन्नू ने आगे लिखा, 'गेम ओवर मेरे लिए एक फिल्म और कहानी से भी ज्यादा थी। यह उनके लिए बेहद खास थी जो इसके पीछे की सच्चाई को समझते हैं। जिंदगी वह है जिसे आप बनाते हैं, आपके पास जीवित रहने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए, न कि केवल जीवित रहना चाहिए।' फिल्म गेम ओवर के लिए लिखा तापसी पन्नू का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बात करें फिल्म गेम ओवर की तो यह फिल्म पिछले साल (2019) जून में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को तमिल और तेलुगू भाषा में बनाया गया था। बाद में यह फिल्म हिंदी भाषा में डब हुई थी जिसके निर्माता अनुराग कश्यप थे। फिल्म गेम ओवर मनोवैज्ञानिक रोमांच से भरपूर फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया था। इस फिल्म में तापसी के अलावा विनोथिनी, अनीश कुरुविल्ला और राम्या सुब्रमणियन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
पढ़ें: ठीक से सिगार न पी पाने पर उर्वशी रौतेला की हुई ऐसी हालत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो