कोरोना के कारण देश को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सभी लोग परेशान हैं और महामारी ने सारी व्यवस्थाएं डगमगा दी हैं। ऐसे में पीड़ित लोग मदद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। उनकी मदद के लिए अब कई सेलेब्स आगे हैं और अपने-अपने स्तर से सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की विकट परिस्थिति में मदद करने की कोशिश कर रही हैं।
2 of 6
तापसी पन्नू
- फोटो : social media
अभिनेत्री अपने पेज पर कुछ महत्वपूर्ण लोगों के नंबर सांझा किए, ताकि जरूरत पड़ने पर पीड़ित संबंधित लोगों से संपर्क कर सहायता ले सकें। लेकिन उनका ये अंदाज एक यूजर को पसंद नहीं आया और उसने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। अभिनेत्री को ये बेहद नागवार गुजरा और उन्होंने यूजर को लताड़ लगा दी।
3 of 6
तापसी पन्नू
- फोटो : Amar Ujala
दरअसल, एक यूजर ने तापसी के पोस्ट पर सरफिरा कमेंट किया। उसने कहा कि अपनी कार दे दो। बस फिर क्या था तापसी ने ट्रोलर की जमकर क्लास लगा दी। खास बात ये रही कि अभिनेत्री की फटकार के बाद उस यूजर ने अपना पोस्ट तुरंत डिलीट कर दिया।
4 of 6
तापसी पन्नू का ट्वीट
- फोटो : Twitter
तापसी ने शख्स को जवाब देते हुए कहा कि 'कृपया क्या तुम चुप रह सकते हो? अगर तुम्हें इसी तरह की बातें करनी हैं तो रुक जाओ। पहले की तरह देश को सामान्य हो जाने दो। उसके बाद तुम अपनी ये घिनौनी बातें करना। फिलहाल, मेरी टाइमलाइन में ये बचकानी बातें लिखना बंद करो और जो मैं कर रही हूं वो मुझे करने दो।'
5 of 6
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि तापसी सामाजिक मुद्दों पर लगातार अपनी राय देती रहती हैं, जिस कारण उनको कई बार ट्रोलर्स का सामना करना पड़ जाता है। तापसी के इस जवाब पर काफी लोग सपोर्ट में आ गए। वहीं, यूजर ने अपना पोस्ट डिलीट कर लिया है। ये पहला मौका नहीं है जब तापसी ने ट्रोलर को सबक सिखाया हो। इससे पहले भी तापसी ट्रोलर को मुहंतोड़ जवाब देती रही हैं।