बॉलीवुड सितारों को अक्सर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है । मंगलवार यानी दशहरे के दिन भी कुछ स्टार्स एयरपोर्ट पर नजर आए । इसमें तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, कृति सेनन से लेकर करिश्मा तन्ना तक शामिल हैं । देखते हैं कौन किस लुक में दिखा ।
2 of 5
taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
तापसी और भूमि की बात करें तो दोनों की फिल्म 'सांड की आंख' जल्द रिलीज होने वाली है । ऐसे में दोनों हीरोइनें फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं । तापसी जहां ब्लू कुर्ती और पिंक पैंट में नजर आईं । वहीं भूमि ब्लैक कलर के ट्रैक सूट में दिखीं । दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए ।
3 of 5
dia mirza
- फोटो : amar ujala
दीया मिर्जा ने कुछ दिनों पहले ही पति से अलग होने की घोषणा की थी । अब वो फिल्मों में भी एक्टिव होती नजर आ रही हैं । एयरपोर्ट लुक की बात करें तो वो पीली टीशर्ट और जींस में खूबसूरत लग रही थीं ।
4 of 5
kriti sanon
- फोटो : amar ujala
कृति सेनन भी एयरपोर्ट पर वन पीस में नजर आईं । कृति की अगली रिलीज होने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' है । इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी । वहीं उनकी पिछली फिल्म 'लुकाछुपी' थी।
5 of 5
karisma tanna
- फोटो : amar ujala
करिश्मा तन्ना भी एयरपोर्ट पर नजर आईं । उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ जींस पेयर किया था । मीडिया को देख उन्होंने सबसे हेलो भी कहा । फिल्मों से दूर करिश्मा का पिछले दिनों एक फोटोशूट खूब वायरल हुआ था ।