हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश के किसानों को लेकर दिए गए बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसान घर पर भी होते तो मौत होती ही। सवालिया अंदाज में उन्होंने कि 6 महीने में 200 लोग भी नहीं मरेंगे क्या? किसानों की मौत उनकी इच्छा से हुई है। इसी बयान पर अब प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं, जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा भी शामिल हैं।
2 of 5
tapsee pannu
- फोटो : instagram
‘थप्पड़’ अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कृषि मंत्री के बयान की आलोचना की है। उन्होंने एक टीवी चैनल की खबर के वीडियो को ट्वीट किया, जिसमें मंत्री के बयान के बारे में बताया जा रहा था। इसे ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा ‘इंसान की जिंदगी की कीमत कुछ भी नहीं! जो आपके लिए खाना पैदा करते हैं उनकी कीमत कुछ भी नहीं! उनकी मौत का मजाक बना रहे हैं…’
ऋचा चड्ढा ने भी हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री की निंदा की है। उन्होंने लिखा ‘बेहद अपमानजनक!’ हम बेहतर के लायक हैं। इसके बाद भी ऋचा ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘हर कोई जेल चला जाएगा तो टैक्स कौन देगा?
4 of 5
KANGANA
- फोटो : instagram
बता दें कि ऋचा किसानों के समर्थन में हैं। वहीं तापसी पन्नू भी किसानों के लिए बोलती नजर आ रही हैं। जबकि इसको लेकर अभिनेत्री कंगना रणौत के विचार बिल्कुल अलग हैं। कई बार कंगना के इनसे मतभेद भी होते रहे हैं और कंगना ट्वीट के जरिए इनपर निशाना भी साध चुकी हैं। कंगना रणौत खुले तौर पर किसान प्रदर्शन का विरोध कर रही हैं और केंद्र सरकार का समर्थन करती नजर आती हैं।
5 of 5
Farmer protest and social media
- फोटो : amarujala
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का ये प्रदर्शन कई महीनों से जारी है। किसान सरकार से पारित किए गए तीन नए कानून वापस करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही एसएसपी को लेकर भी किसानों के मन में सरकार के प्रति संशय बना हुआ है। इसलिए किसान लगातार अपनी मांगों को पूरा करने की जिद पर अड़े हैं। किसानों का प्रतिनिधि मंडल सरकार से अब तक कई दौर की बैठक भी कर चुका है। लेकिन सारी बैठकें बेनतीजा रहीं। इस मामले में बॉलीवुड ही नहीं बल्कि विदेशी सेलिब्रटिज भी अपनी अपनी राय रख रहे हैं।