बॉलीवुड और क्रिकेट की दो सबसे प्रेरणादायक शख्सियतों तापसी पन्नू और मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर विशेष संदेश साझा किया है। ये दोनों चुनौतीपूर्ण हालातों के महत्वपूर्ण संदेश को साझा करने के लिए एक साथ आई हैं। एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें इनके विचार सुने जा सकते हैं।
2 of 5
तापसी पन्नू, मिताली राज
- फोटो : Youtube
महिला दिवस के इस विशेष वीडियो में तापसी और मिताली जीवन के सभी क्षेत्रों से महिलाओं को खड़े होने, आदर्श को चुनौती देने और अपनी खुद की कहानियों को बुनने का जिम्मा उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इनका कहना है कि आज हम यहां तक आ पाए क्योंकि हमसे पहले किसी ने रास्ता किया। इसलिए आगे आने वाली अन्य लड़कियों के लिए हमें भी रास्ता आसान करना चाहिए।
3 of 5
तापसी पन्नू, मिताली राज
- फोटो : Youtube
वीडियो में अभिनेत्री और क्रिकेटर दोनों मिलकर अपनी बातें रख रही हैं। इसमें कहा गया है ‘ओ लड़की, बेटी, पत्नी, मां और दोस्त मगर सबसे पहले और महत्वपूर्ण मैं एक लड़की हूं। मैं आज चिंतित नहीं हूं, क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं उस लड़की से बात कर रही हूं जो दूर तक नहीं दिखती। वो लड़की जो जानती है कि मौन अनमोल है, लेकिन सिर्फ तब जब वह सुन रही हो। मगर जब वह बोलती है तो लोगों के लिए बोलती है ना कि महिलावाद के लिए न ही मानवतावाद के लिए बल्कि मानवजाति के लिए’।
4 of 5
मिताली राज
- फोटो : Youtube
ये दोनों आगे कहती हैं ‘लड़की, तुम अच्छे ज्वार का सामना कर खड़ी हो, तुम पोषित जमीन पर खड़ी हो, जो तुमसे पहले कई लोगों द्वारा बनाई गई है, जिन्होंने सवाल करने की चुनौती स्वीकार करने का साहस दिखाया। इसलिए तुम्हारे पास तुमसे पहले जवाब मिले। इसिलए चुनौती को चुनो, ताकी जो तुम्हारे बाद आए उसे भी सबकुछ बेहतर मिले’। इसके आगे भी वीडियो में काफी संदेश दिया गया है।
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि तापसी पन्नू भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक में काम कर रही हैं। वह मिताली का किरदार पर्दे पर निभा रही हैं। फिल्म का नाम ‘शाबाश मिठू’ है, जिसे डायरेक्टर राहुल ढोलकिया निर्देशित कर रहे हैं। इसके जरिए तापसी मिताली के संघर्ष और चुनौतियों को पर्दे पर लेकर आएंगी।