बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता रहा है। आए दिन उनके ट्विट्स पर बवाल हो जाता है। एक बार फिर स्वरा ने ट्विटर पर कुछ ऐसा साझा कर दिया है कि लोग उन पर भड़क गए हैं। एक तस्वीर साझा करते हुए स्वरा ने उसे फोटोशॉप बताया है। इसके बाद से उन्हें ट्विटर पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
शहीद स्मारक पर तोड़फोड़ की तस्वीर को स्वरा भास्कर ने बताया 'घटिया फोटोशॉप', ट्विटर पर हुईं बुरी तरह ट्रोल
दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने एक कोलार्ज पोस्ट किया जिसमें दो युवक शहीद स्मारक 'अमर जवान ज्योति' पर तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर ने लिखा है, 'जिस दिन आपने अमर जवान को लात मारी उस पल मैं इस्लामोफोबिक हो गया।'
इस यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने उसे झूठा करार दे दिया। स्वरा ने लिखा, 'घटिया फोटोशोप'। चूंकि ये तस्वीरें असली हैं जिन्हें साल 2012 में कैमरे से कैद किया गया था। इस ट्वीट के बाद स्वरा ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने अपनी गलती भी मान ली है।
घटिया फ़ोटोशॉप ! https://t.co/IsDp5RB6tv Correction: this is an image from 2012 Mumbai Azad maidaan ! Shameful act.
Thanks @boomlive_in @free_thinker https://t.co/5GRwWRHZ0U
साल 2012 में असम दंगों और म्यांमार में रोहिंगिया मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में करीब 25 हजार लोग जमा हो गए थे। इस दौरान वहां खूब हुड़दंग हुआ। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने 'अमर जवान ज्योति' पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया था।
इस हिंसक प्रदर्शन में मीडिया और पुलिस पर हमला किया गया था। पूरी वारदात में कई गाड़ियां जला दी गई थीं। इसमें दो लोगों की मौत भी हुई थी। हिंसा में कई लोग घायल भी हुए थे।
Bigg Boss 14: क्या पवित्र पुनिया ने करवाई है होठों की सर्जरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर