बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर गुरुवार को सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को अपना समर्थन देने पहुंचीं। स्वरा ने वहां किसानों के बीच बैठकर उनकी बातों को सुना और सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। लेकिन उनका इस तरह किसानों से मुलाकात करना कई लोगों को रास नहीं आया और वे अभिनेत्री को ट्रोल करने लगे।
किसानों को समर्थन देने सिंघु बॉर्डर पहुंचीं स्वरा भास्कर, तस्वीरें साझा करते ही लोग करने लगे ट्रोल
स्वरा भास्कर ने धरना स्थल पर ली गईं अपनी कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक नम्रता देने वाला दिन, प्रदर्शनकारी किसानों और बुजुर्गों का धैर्य, संकल्प और दृढ़ता देखने के लिए।' स्वरा के इस कदम की जहां कुछ लोगों ने तारीफ की तो वहीं कई लोगों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए।
किसी ने कहा कि स्वरा भास्कर किसान आंदोलन में मुफ्त का खाना खाने पहुंची हैं तो वहीं कोई बोला कि स्वरा के पहुंचते ही पता चल गया कि ये दूसरा शाहीन बाग है। वहीं कई लोग स्वरा के समर्थन में आ गए जिसके बाद ट्विटर पर कई यूजर्स के बीच तीखी बहस भी हो गई।
आजतक थोड़ा बहुत डाउट था कि ये शाहीन बाग़ वाला आंदोलन नहीं हो सकता। अब उंगली बाई को देख कर सर्टिफाइड हो गया। ये दूसरा शाहीन बाग़ ही है। Free ka khana khane gayi he ye Aunty
कब कब प्रदर्शनों में शामिल हुईं स्वरा
इससे पहले स्वरा भास्कर सीएए एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने मंच पर भाषण भी दिया था। ये प्रदर्शन कई दिनों तक चला था जिसमें स्वरा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपना समर्थन देती रहीं।
यही नहीं जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने भी सीएए एनआरसी के खिलाफ जब अपनी आवाज बुलंद की तब भी स्वरा ने वहां जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वह छात्रों के बीच पहुंची और उन्होंने वहां भाषण भी दिया था। इसके अलावा वह जेएनयू में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं।
अली गोनी ने किया अर्शी खान को KISS, भड़कीं जैस्मिन भसीन ने दी ऐसी प्रतिक्रिया