राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 (जीएनसीटीडी) बुधवार को राज्यसभा से पास कर दिया गया है। इस विधेयक को लोकसभा से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। अब राज्यसभा से पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बिल के जरिए अब दिल्ली में निर्वाचित सरकार के बदले लेफ्टिनेंट गवर्नर को ज्यादा शक्तियां दी गई हैं। इस विधेयक के राज्यसभा से पास होने के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर स्वरा भासकर लगभग मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। फिर चाहे वो सीएए-एनआरसी हो या फिर किसान आंदोलन, तो वहीं अब स्वरा ने इस विधेयक के पास होने पर भी कुछ कहा है। जो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने ट्वीट किया और लिखा, 'मैंने एलजी अनिल बैजल को वोट नहीं दिया।' स्वरा का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
3 of 5
सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अरविंद केजरीवाल की सरकार इस बिल के खिलाफ रही है और संसद में भी विपक्षी पार्टियां बिल के विरोध में ही नजर आईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस बिल से नाराज हैं और उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'राज्यसभा ने जीएनसीटीडी संशोधन बिल पारित कर दिया। यह लोकतंत्र के लिए दुखद दिन है। हम जनता की ताकत की बहाली के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। जो कोई भी बाधाएं आएं। हम अपना अच्छा काम जारी रखेंगे। काम न तो रुकेगा और न ही धीमा होगा।'
4 of 5
बच्ची से मिलती हुईं स्वरा भास्कर
- फोटो : अमर उजाला
स्वरा भास्कर सिर्फ बेबाक बोल के लिए ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में स्वरा मेरठ में कूड़े के ढेर में मिली बच्ची को देखने बदायूं पहुंची थीं। बच्ची शहर के नेकपुर स्थित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण की देखरेख में पल रही है। यहां आकर न केवल उन्होंने बच्ची को गोद में लेकर दुलारा बल्कि यहां पल रहे अन्य बच्चों का भी हालचाल जाना।
5 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : Twitter
दरअसल, स्वरा अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ आई थीं। यहां से दिल्ली जाते समय वह रास्ते में बदायूं रुक गईं और अचानक नेकपुर स्थित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में पहुंच गईं। उनके आने की जानकारी किसी को नहीं थी, जिससे अभिकरण का स्टाफ भी उन्हें देखकर भौचक्का रह गया। स्वरा इस बच्ची की कहानी को लेकर फिल्म बनाना चाहती हैं। फिल्म के जरिए वो लोगों को जागरूक करना चाहती हैं, ताकि लोग नवजात बच्चियों को इस तरह से न छोड़े।