अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफों के कसीदे पढ़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कांग्रेस के बारे में और आज की राजनीति के परिपेक्ष्य में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 6
राहुल गांधी स्वरा भास्कर
- फोटो : Social media
स्वरा भास्कर ने लिखा है ‘अंधे भक्तों और संघियों की नफरती सोच लाख इस आदमी को बदनाम करने की कोशिश करे, गाली दे, लांछन लगाये… पर इस आदमी की अच्छाई बार-बार सामने आकर खड़ी हो जाती है… और दिल जीत लेती है… राहुल गांधी के धैर्य, ईमान, अच्छाई और इंसानियत के लिए इज्जत है। आपको और शक्ति मिले’।
3 of 6
स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वे अपने सोशल मीडिया अकाइउंट के जरिए खासकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने विचार साझा करती रहती हैं। हालांकि ताजा मामले में तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के पक्ष में बोलने पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहा था ‘प्रशंसा ट्वीट तापसी के लिए जो साहस और दृढ़ता वाली एक शानदार लड़की है, जो आजकल मिलना मुश्किल है। मजबूरी से खड़ी रहो योद्धा’। इसके अलावा उन्होंने अनुराग कश्यप के समर्थन में भी ट्वीट किया था, जिसके बाद वे ट्रोल हो गई थीं।
वहीं, बात करें राहुल गांधी के बारे में तो स्वरा का ये ट्वीट या तारीफ कोई नई नहीं है। बल्कि वह कई बार ऐसे ट्वीट कर चुकी हैं। आपको याद होगा जब राहुल गांधी ने पुडुचेरी में प्रचार के दौरान एक कॉलेज में स्टूडेंट से उन्हें सर बुलाने के लिए मना कर दिया था। उन्होंने कहा था मेरा नाम राहुल है। सर आप अपने शिक्षकों को बुलाएं मुझे तो राहुल ही पुकारें। स्टूडेंट के अन्ना (भाई) कहने की इजाजत मांगने पर उन्होंने इसके लिए हामी भर दी थी। इसपर भी स्वरा ने उनकी खूब तारीफ की थी।