ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) का रिश्ता बेहद खास है । दोनों का तलाक हो चुका है लेकिन आज भी वे दोस्त की तरह मिलते हैं । अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं । मूवी और डिनर डेट पर भी साथ जाते हैं । इस कपल ने शादी के 14 साल बाद 2014 में तलाक ले लिया था ।
2 of 6
hritik roshan, sussanne khan
तलाक के 5 साल बाद भी दोनों के रिश्ते में खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है । सुजैन और ऋतिक एक-दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं । ऋतिक के 45वें बर्थडे पर सुजैन ने लिखा था, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।'
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुजैन ने ऋतिक को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया है । हिंदुस्तान टाइम्स से बात करने के दौरान सुजैन ने कहा, 'मेरे लिए ऋतिक सपोर्ट सिस्टम की तरह हैं । ये शादी नहीं लेकिन दोस्ती है । ये एक पवित्र रिश्ता है। ये रिश्ता कभी मुझे अकेला और दुखी महसूस नहीं होने देता ।'
एक और इंटरव्यू में सुजैन ने अपने करियर को लेकर भी बात की । सुजैन से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बारे में क्यों नहीं सोचा । इस पर सुजैन ने कहा, 'जब मैं 5 साल की थी तभी से मुझे डिजाइनिंग का शौक था। मेरी मां उस समय डिजाइनिंग में बहुत रुचि रखती थीं।'
'मैं उनके साथ साइट पर जाती थी। मुझे वो कलर्स की दुनिया अच्छी लगती थी और मैं हमेशा इस दुनिया का हिस्सा बनना चाहती थी। एक्टिंग की तरफ मैं कभी अट्रैक्ट नहीं हुई। मैं वो काम कभी नहीं कर सकती हूं जो मुझे पसंद नहीं आए।'