{"_id":"5c98f89dbdec221463259f6b","slug":"sushmita-sen-shared-a-photo-then-boyfriend-rohman-shawl-commenting-on-it-oh-baby-you-are-fire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता ने शेयर की ऐसी तस्वीर, ब्वॉयफ्रेंड रोमन शॉल बोले- 'ओ बेबी तुम हमेशा से फायर हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता ने शेयर की ऐसी तस्वीर, ब्वॉयफ्रेंड रोमन शॉल बोले- 'ओ बेबी तुम हमेशा से फायर हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sushmita Sen
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन आए दिन ब्वॉयफ्रेंड रोमन शॉल को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। सुष्मिता सेन और रोमन शॉल इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं। सुष्मिता सेन ने अमेरिका की अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे धूप में कुर्सी पर लेटी हैं।
Trending Videos
2 of 5
Sushmita sen
- फोटो : file photo
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन दिया- 'धूप लेते हुए, नींद की जरूरत, सभी को आई लव यू।' उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर सुष्मिता की तारीफ भी कर रहे हैं। इस बीच उनके ब्वॉयफ्रेंड के कमेंट ने सुर्खियां बटोर ली हैं। जी हां रोमन शॉल ने सुष्मिता सेन की इस तस्वीर पर बेहद प्यार भरा कमेंट किया। उन्होंने लिखा- 'ओ बेबी तुम हमेशा से फायर हो।'
सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन और रोमन शॉल की इस लव केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि रोमन कभी सुष्मिता की बेटियों के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं तो कभी सुष्मिता के साथ वक्त बिताते हुए। वह सुष्मिता की दोनों बेटियों के बीच तालमेल बैठाना अच्छी तरह से जानते हैं। इसी वजह से सुष्मिता रोमन के प्यार में डूब चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sushmita sen rohman shawl
- फोटो : instagram
हाल ही में सुष्मिता ने रोमन के साथ एक सेल्फी भी शेयर की थी। वह सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उस सेल्फी को सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह तस्वीर लंदन एयरपोर्ट पर खीचीं गई थी। तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा- 'Mmuuuuaaah!!!! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने कई कैप्शन भी दिए। इन कैप्शन से इतना तो साफ हो गया है कि सुष्मिता ब्वॉयफ्रेंड रोमन के साथ बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sushmita sen
- फोटो : file photo
आपको बता दें, सुष्मिता सेन और रोमन इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सुष्मिता और रोमन के बीच उम्र का फासला अधिक है। सुष्मिता 43 साल की हैं जबकि रोमन 27 के। यानी सुष्मिता रोमन से उम्र में 16 साल बड़ी हैं। रोमन पेशे से मॉडल हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।