पिछले साल बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे रहे जो शादी के बंधन में बंधे। इनमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी ने अपनी भव्यता से सबका ज्यादा ध्यान खींचा। अब इनके बाद पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के घर भी शहनाई गूंजने वाली है।
दीपिका-प्रियंका के बाद अब सुष्मिता सेन के घर से आई गुडन्यूज, बजेगी शहनाई
43 साल की सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं और इसकी जानकारी दी है। चलिए आपको बताते हैं कि ये शादी कब होगी और किससे होगी। दरअसल, सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन दूल्हा बनने वाले हैं। राजीव की होने वाली दुल्हन भी एक एक्ट्रेस हैं।
राजीव टीवी सीरियल मेरे अंगने में की एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी करने जा रहे हैं। इसके अलावा चारू कई सीरियल में छोटे-छोटे रोल करती दिखी हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है, संगिनी में भी वो दिख चुकी हैं। शादी की जानकारी देते हुए सुष्मिता ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'उसने (चारू असोपा) हां कर दी है। राजा भैया, आप दुनिया के सबसे लकी लड़के हैं। इस परी को हमारी जिंदगी में लाने के लिए शुक्रिया। मुबारक चारू। शादी का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं दोनों की तरफ से डांस करुंगी।'
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
सुष्मिता ने एक दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें रोहमन शॉल, राजीव सेन और चारू हैं। सुष्मिता ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'परिवार, सर्कल ऑफ लव, मैं तुम सबसे प्यार करती हूं। आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया।'
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
बता दें कि सुष्मिता अपने से 16 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। सुष्मिता अक्सर रोहमन के साथ डेट पर जाती नजर आती हैं। साथ ही रोहमन और सुष्मिता सोशल मीडिया के जरिए भी अपने प्यार का इजहार एक-दूसरे से करते रहते हैं।
