एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करने का तैयारी में हैं। हाल ही सुष्मिता ने अपने ही पुराने गाने दिलबर-दिलबर पर बैली डांस किया है। सुष्मिता के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में वो दिलबर गाने के रीमिक्स पर हॉट बैली डांस कर रही हैं। वीडियों में सुष्मिता अपने हॉट एब्स भी दिखा रही है। सुष्मिता ने यह वीडियो जिम में वर्कआउट के दौरान बनाया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं, मेरे लिए दिलबर हमेशा से ही एक एहसास रहा है।
सुष्मिता ने दिलबर गाने पर किया बैली डांस, लोगों ने कहा इससे हॉट कुछ नहीं
गौरतलब है कि 20 साल पहले सुष्मिता ने अपनी फिल्म सिर्फ-तुम में इस गाने पर पहली बार डांस किया है। गाना 90 के दशक के हिट गानों में शामिल हुआ और लोगों ने सुष्मिता की जमकर तारीफ भी की। गाने को गायिका अल्का याग्निक ने गाया जिसमें उनका साथ जाने- माने सिंगर विनोद राठौर ने दिया।
हाल ही में आयी फिल्म सत्यमेव जयते में इस गाने के रीमिक्स वर्जन पर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने डांस किया है। सुष्मिता ने नोरा के डांस की काफी तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि नोरा ने मेरे इस गाने पर बहुत अच्छा काम किया है। मुझे लगता है जो उन्होंने किया उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।
मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन की गिनती उन चुनिंदा सेलेब्स में होती है, जो लीक से हटकर काम करने में यकीन करते हैं। सुष्मिता ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज जीता। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। लेकिन पिछले कई सालों से सुष्मिता बॉलीवुड से गायब हैं। सुष्मिता आखिरी बार कॉमिक फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में दिखी थीं।
अब कहा जा रहा है कि सुष्मिता जल्द बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। वह अपनी अगली फिल्म में पुलिस की भूमिका में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बताया है कि पिछले दिनों उन्होंने कई स्क्रिप्ट पढ़ी और अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने उन सभी स्क्रिप्ट में से एक प्रॉजेक्ट को आखिरकार हां कर दिया है।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on