सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं दूसरी तरफ इस मामले की जांच दो केंद्रीय एजेंसियां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। सुशांत की डेड बॉडी के पास मिस्ट्री गर्ल के देखे जाने के बाद हर तरफ ये सवाल उठ रहा था कि आखिर वह लड़की कौन थी।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
ये मिस्ट्री गर्ल सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। राधिका पीआर एजेंसी थिंकइंक की सह संस्थापक हैं और वह सुशांत का पहले पीआर देखा करती थीं। राधिका से ज्यादा कुछ पूछताछ नहीं हुई है। लेकिन मुंबई पुलिस की अंदरूनी सियासत की खबर रखने वालों का कहना है कि सुशांत की जिंदगी में शुरू से लेकर उनके निधन के बाद तक जितने भी पीआरओ सक्रिय रहे हैं, वे सब किसी न किसी रूप में इस मामले से जुड़े हैं।
3 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
पहले ये कहा जा रहा था कि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती की सहेली और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर हैं। लेकिन खुद शिबानी ने सामने आकर सच बताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये मैं नहीं हूं और ये सिमोन भी नहीं है। शक करने से पहले कृपया फैक्ट चैक कर लें। ये सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। फेक न्यूज को फैलाना बंद करें। बहुत हो गया। मेरी खामोशी आपको इस बात की इजाजत नहीं देती है कि आप झूठ और घृणा ना फैलाएं।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
वायरल हो रहे वीडियो में ब्लू और सफेद रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की को मुंबई पुलिस की मौजूदगी में सुशांत के बिल्डिंग में घुसते हुए देखा गया। वीडियो के मुताबिक बाद में यह लड़की उस शख्स से कुछ बात करती है लेकिन जब वह व्यक्ति लौटता है तो उसके हाथ से वह काला बैग गायब नजर आता है।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच का आज पांचवा दिन है। जांच एजेंसी पूरी तरह से एक्शन में है और आज मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो सकती है। रिया और उनके परिवार पर सुशांत के पिता केके सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी रिया और उनके परिवार से पूछताछ की थी।