सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब सियासी खेल बनता जा रहा है। मामले को लेकर पहले दो राज्यों की पुलिस आपस में भिड़ती हुई नजर आईं और आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। लेकिन ये मामला यहां भी नहीं रुका। अब मामले को लेकर भाजपा नेता नारायण राणे भी मुखर नजर आ रहे हैं। नारायण राणे ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है।
भाजपा नेता नारायण राणे का दावा, 'सुशांत सिंह राजपूत की हुई है हत्या, मुंबई पुलिस कर रही किसी को बचाने की कोशिश'
इस मामले को लेकर जब से सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है तभी से मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। करीब 40 दिन की जांच में मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं किया था। जब से बिहार पुलिस एक्शन में आई है तभी से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं अब मामले को लेकर भाजपा नेता ने भी मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं।
बीजेपी नेता नारायण राणे का दावा है कि सुसांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि उनकी हत्या हुई है। राणे ने इस मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने इसे लेकर कई बातें कीं। रणे ने कहा, 'सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रही है। सुशांत के साथ पार्टी में कौन था, सूरज पंचोली के घर पार्टी में कौन-कौन था उसे क्यों नहीं अरेस्ट किया जा रहा है? सुशांत के बगल में डिनो मॉरिया के बंगले में कौन-कौन गया था? ये सब क्यों छुपाया जा रहा है। अधिकारी किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।'
#SushantSinghRajput did not commit suicide. He was murdered. Maharashtra government is trying to save someone. It is not paying attention to the case: Narayan Rane, BJP pic.twitter.com/qpbs3jYGsQ
उन्होंने आगे कहा कि, 'रिया चक्रवर्ती गायब हो गई। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को भी उसके बारे में जानकारी नहीं है। दिशा का पहले बलात्कार किया गया, फिर उसकी हत्या की गई। उसने आत्महत्या नहीं की. पुलिस क्यों चुप है, कौन सा तथ्य छुपा रही है। ये सरकार गुनाहगार को बचा रही है।' बता दें कि मामले को लेकर मुंबई पुलिस का रवैया वाकई शंका के घेरे में है। सबसे पहले मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों की सहायता नहीं की। इसके बाद मामले की तफ्सील से तफ्तीश करने पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान केस की फाइल भी मुंबई पुलिस द्वारा डिलीट कर दी गई। जिस वजह से मुंबई पुलिस ज्यादा शक के घेरे में आ गई है। हाल ही में मामले को लेकर सुशांत के पिता ने भी अब सीबीआई जांच की मांग की है। जिसे देखते हुए बिहार सरकार द्वारा भी तुरत फुरत कदम उठाया गया और मामले की सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा भेज दी है। इस बात की जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।
पढ़ें: सुशांत मामले में CBI जांच के लिए बिहार सरकार ने भेजी अनुशंसा, सीएम नीतीश ने ट्वीट कर दी जानकारी