सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। उनके करीबी दोस्तों को अभी भी उनके इस तरह जाने पर यकीन नहीं आ रहा है। सुशांत की कई तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं जिनमें वो मस्ती करते दिख रहे हैं। चलिए हम आपको सुशांत सिंह राजपूत की ऐसी ही कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका संग सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी तस्वीरें, मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहते थे अभिनेता
सुशांत सिंह राजपूत के साथ तस्वीर में ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित नजर आ रही हैं। तस्वीर किसी पार्टी की है जहां सभी सितारे खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं।
कृति सेनन, हुमा कुरैशी और प्रीति जिंटा के साथ सुशांत सिंह राजपूत। तस्वीर सुशांत के 31वें जन्मदिन की है जब उन्होंने एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में संजय लीला भंसाली भी शामिल हुए थे।
प्रशंसक भले ही करण जौहर और आलिया भट्ट को लेकर नेपोटिज्म का आरोप लगा रहे हों लेकिन ये तस्वीर कुछ और ही बयां करती है। करण जौहर, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सुशांत सिंह राजपूत एन्जॉय करते दिख रहे हैं।
सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में काम कर चुके करणवीर मेहरा ने उनकी कुछ पुरानी अनदेखी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। तस्वीर के साथ करणवीर ने उनके साथ बिताए पलों को भी याद किया।
A post shared by KaranVeerMehra (@karanveermehra) on
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बेहद दुखी है पालतू कुत्ता, वायरल वीडियो में किया गया दावा