फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म 'काई पो छे' से ही फैंस के दिल में घर कर गए थे सुशांत सिंह राजपूत, यहां देखें टॉप पांच फिल्में

Sun, 14 Jun 2020 07:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 14 Jun 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Top 5 Films Kai Po Che PK Dhoni Kedarnath Chhichhore
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असमय हुई मृत्यु से सभी लोग स्तब्ध रह गए हैं। सुशांत ने मुंबई के ब्रांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि जांस में ये पता चला है कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे। बीते छह महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सुशांत ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। इस पैकेज में बताते हैं आपको सुशांत सिंह राजपूत की पांच फिल्में जिसके किरदार में सुशांत ने जान डाल दी थी।

Sushant Singh Rajput Top 5 Films Kai Po Che PK Dhoni Kedarnath Chhichhore
kai po che

काई पो छे
काई पो छे सुशांत के करियर की पहली फिल्म है। इस फिल्म के साथ ही सुशांत ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। साल 2013 में आई ये फिल्म चेतन भगत के उपन्यास द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित थी। फिल्म में सुशांत ने ईशान का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया था। और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से फैंस से दिल में जगह बना ली थी।

Sushant Singh Rajput Top 5 Films Kai Po Che PK Dhoni Kedarnath Chhichhore
sushant singh rajput

पीके
पहली ही फिल्म के बाद सुशांत का स्टारडम बन गया था। इसके बाद वो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ नजर आए। ये फिल्म थी पीके। फिल्म में सुशांत का कम ही किरदार था लेकिन उस छोटे से किरदार से ही सुशांत ने बड़ा नाम बना लिया। साल 2014 में आई इस फिल्म में अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Top 5 Films Kai Po Che PK Dhoni Kedarnath Chhichhore
MS Dhoni and Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo

धोनी
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में भी सुशांत नजर आए। सुशांत की अदाकारी को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया था। साल 2016 में आई इस फिल्म में सुशांत के अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी नजर आए थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Top 5 Films Kai Po Che PK Dhoni Kedarnath Chhichhore
फिल्म केदारनाथ का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

केदारनाथ
अभिनेत्री सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ में सुशांत ने मंसूर का मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी सुशांत को खूब पसंद किया गया था। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। जिसने बड़े पर्दे पर औसत कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed