फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant singh rajput suicide: छोटे पर्दे पर 'मानव' का किरदार निभाकर घर- घर में पहचान बनाई थी सुशांत सिंह राजपूत ने...

Sun, 14 Jun 2020 09:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 14 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Television Career Pavitra Rishta Kis Des Mein Hai Mera Dil Jhalak Dikhla Ja
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर यूं तो कई सितारे तय करते हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के इस सफर को देखकर लगा कि उन्होंने इसे बड़ी ही आसानी से पलक झपकते ही तय कर लिया। हालांकि ऐसा नहीं है, सुशांत ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। तब जाकर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया था। किसी को क्या पता था कि सुशांत इतनी जल्दी दुनिया से अपना मोह तोड़ देंगे।

Sushant Singh Rajput Television Career Pavitra Rishta Kis Des Mein Hai Mera Dil Jhalak Dikhla Ja
किस देश में है मेरा दिल - फोटो : Social Media

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सुशांत बहुत अच्छे डांसर थे। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में एकता कपूर के टेलीविजन शो 'किस देश में होगा मेरा दिल' से की थी। इस टीवी सीरियल में सुशांत ने प्रीत सिंह जुनेजा का किरदार निभाया था। प्रीत सीरियल के लीड एक्टर प्रेम जुनेजा का सौतेला भाई रहता है। हालांकि इस सीरियल में सुशांत को लोगों ने खास नोटिस नहीं किया।

Sushant Singh Rajput Television Career Pavitra Rishta Kis Des Mein Hai Mera Dil Jhalak Dikhla Ja
पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media

सुशांत को लोगों ने तो खासा नोटिस नहीं किया लेकिन इस सीरियल में सुशांत के ऊपर नजर पड़ी एकता कपूर की। इस धारावाहिक में सुशांत एकता के दिल में जगह बना चुके थे। एकता ने सीधे उन्हें अपने अगले धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में बड़ा ब्रेक दे दिया। इस धारावाहिक में सुशांत ने मानव का किरदार निभाया था। उनके द्वारा निभाए गए इस किरदार को खूब पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Television Career Pavitra Rishta Kis Des Mein Hai Mera Dil Jhalak Dikhla Ja
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

'पवित्र रिश्ता' के साथ सुशांत साल 2009 से 2014 तक जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख कर लिया। हालांकि इससे पहले भी सुशांत टेलीविजन पर कई दफा नजर आ चुके थे। सुशांत ने साल 2010 में जरा नच के दिखा नाम के रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। जिसमें वो मस्त कलंदर ब्वॉयज की टीम में थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Television Career Pavitra Rishta Kis Des Mein Hai Mera Dil Jhalak Dikhla Ja
झलक दिखला जा - फोटो : Social Media

इसके अलावा सुशांत 'झलक दिखला जा' के सीजन 4 का भी हिस्सा रहे थे। इस रियलिटी शो में सुशांत ने कोरियोग्राफर शंपा के साथ हिस्सा लिया था। दोनों इस डांस रियलिटी शो में सेकंड रनरअप रहे थे। सुशांत ने श्यामक डावर की डांस अकादमी से डांस सीखा था। वो कई अवॉर्ड फंक्शंस में बैकग्राउंड डांसर भी रहे थे। सुशांत का यूं अचानक चले जाना किसी को भी रास नहीं आ रहा है। चाहे उनके ये दोस्त हों या परिवारजन सभी का यही कहना है कि काश सुशांत एक बार बात कर लेते।

पढ़ें: पहली फिल्म 'काई पो छे' से ही फैंस के दिल में घर कर गए थे सुशांत सिंह राजपूत, यहां देखें टॉप पांच फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed