14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide) ने अपने बांद्रा वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत की जांच अभी भी की जा रही है। अब तक करीब 30 लोगों से पुलिस ने पूछताछ कर ली है जिसमें सुशांत के परिवार सहित उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह asphyxia बताई गई है। यानी शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मौत। हालांकि, सुशांत के केस में मुंबई पुलिस किसी भी एंगल को नहीं छोड़ रही है। अब पुलिस उस कपड़े की जांच करेगी जिससे सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाई थी।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
पुलिस को शक इस बात का है कि क्या ये कपड़ा फंदे में लटकने के बाद सुशांत का वजन संभाल सकता था। बताया जा रहा है कि इस कपड़े का टेनसिल स्ट्रेंथ टेस्ट होगा। सुशांत ने हरे रंग के कपड़े से फांसी लगाई थी। ये कपड़ा सूती का था। सुशांत के गले में फंदे के निशान भी पाए गए थे।
वहीं पुलिस ने जब सुशांत के मृत शरीर को देखा था, तब उन्हें वहां एक बाथरोब बेल्ट भी मिली जो पहले से ही दो टुकड़ों में टूट चुकी थी। सुशांत के घर में किसी सबूत के लिए जब पुलिस ने खोज की थी तब उन्हें सुशांत की कपड़ों की अलमारी पूरी तरह बिखरी मिली। हो सकता है सुशांत ने अपनी अलमारी से यही हरे रंग का कपड़ा निकाला हो।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
पुलिस इस केस की छानबीन में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। हालांकि मूल रूप से सुशांत पूर्णिया जिले के मालदहा गांव के रहने वाले थे। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या से उनके फैंस लेकर परिवार तक सभी लोग दुखी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।