सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को अब एक साल होने जा रहा है। इसको लेकर कई एंगल से जांच हुई, जो अब तक जारी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया था। इस चार्जशीट को लेकर एनडीपीएस कोर्ट ने एनसीबी की तारीफ की है।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत के साथ नीरज सिंह राजपूत(फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
एनसीबी की चार्जशीट पर कोर्ट ने कहा कि 'प्रथम दृष्टया शिकायत में आरोपों की जांच काफी बढ़िया तरह से की गई दिखती है। आप शिकायत को देखें या चार्जशीट को, शिकायतकर्ता को दस्तावेजों पर निर्भर रहना होता है, जिसमें कई कंपनियों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी शामिल होते हैं। शिकायतकर्ता दस्तावेजी सबूतों के साथ डिजिटल सबूतों पर भी निर्भर होता है।'
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
एनडीपीएस कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी किया है। कोरोना को लेकर सभी आरोपियों को तीन कैटिगरी में रखा गया है। कोर्ट ने कहा है कि जो आरोपी जहां भी हो तारीख के दिन उनको कोर्ट में हाजिर होना है। वहीं, आगे की सुनवाई में आरोपियों की याचिका पर सुनवाई की जाएगी।
4 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
बता दें कि 5 मार्च को एनसीबी ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले में एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। बाद में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। एनसीबी काफी समय से इस जांच में लगी हुई है।
5 of 6
रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई ने 11,700 पेज की पहली चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती के अलावा उनके करीबियों और कई ड्रग्स पैडलर्स के नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल थे। एनसीबी की यह शिकायत ड्रग्स की केमिकल रिपोर्ट, व्हाट्सऐप चैट, जब्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई थी। चार्जशीट में आरोपियों के बयान, ड्रग्स की खरीब फरोख्त से जुड़ी हुई तमाम जानकारी को भी शामिल किया गया था। एनसीबी ने अपनी चार्जशीट में काफी ज्यादा हिस्सा डिजिटल फॉर्मेट में भी कोर्ट को दिया था।