सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई के इस केस में अब तक हत्या का कोई एंगल नहीं मिला है। इस बीच सुशांत के फैंस से लेकर उनकी बहनें दिवंगत एक्टर को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति इन दिनों काफी चर्चा में हैं। श्वेता अपने भाई सुशांत के लिए न्याय मांग रही हैं। बीते 12 घंटे में उन्होंने कई सारे पोस्ट किए हैं।
पिछले 12 घंटों में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने किए ये सोशल मीडिया पोस्ट, जानिए क्या- क्या कहा?
इस संदर्भ में वे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और सुशांत से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमें अलग-अलग देशों के लोग सुशांत के लिए न्याय मांग रहे हैं।
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
दूसरे वीडियो में श्वेता ने शिकागो शहर के लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा है- जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- चलिए न्याय के लिए खड़े होते हैं।
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
एक और पोस्ट में उन्होंने जर्सी के लोगों का धन्यवाद किया है। बता दें व्यापक स्तर पर लोग सुशांत को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हैं। सोशल मीडिया पर चल रही ट्रेंडिंग्स इसका सबूत है कि सुशांत के कितने चाहने वाले हैं। वहीं एक और पोस्ट में उन्होंने नागालैंड के सीएम का सुशांत के नाम पत्र साझा किया है जिसमें उन्होंने सुशांत को धन्यवाद दिया है।
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
बता दें मूल रूप से बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित घर मृत अवस्था में पाए गए थे। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुशांत केस में रिया मुख्य आरोपी हैं।