बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार ने एकदम चुप्पी साध ली थी। इसकी वजह से सुशांत के फैंस और उनके लिए न्याय की गुहार लगाने वाले सभी लोग परेशान थे। सुशांत के फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग तो लगातार उनके लिए इंसाफ और सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। लेकिन अब सुशांत के निधन के डेढ़ महीने बाद परिवार की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
Rhea Chakraborty News: सुशांत के परिवार ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप, जानिए क्या कहती है FIR
सुशांत के पिता द्वारा उठाए गए इस कदम ने सुशांत सिंह राजपूत केस को पूरी तरह से मोड़कर रख दिया है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता का कहना है कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। वो चाहते हैं कि इस मामले की जांच पटना पुलिस द्वारा की जाए। अपनी एफआईआर में भी उन्होंने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपनी एफआईआर में कई ऐसे सवाल उठाए हैं जिसके ऊपर अब तक मुंबई पुलिस का ध्यान भी नहीं गया था। अब तक इस पूरे मामले को केवल नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था। लेकिन सुशांत के परिवार की एफआईआर के बाद ये मामला पूरी तरह से रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर जा ठहरा है। सुशांत के परिवार का कहना है कि सुशांत की मानसिक हालत रिया से मुलाकात के पहले एकदम ठीक थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि सुशांत मानसिक रूप से डिस्टर्ब हो गए?
सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि रिया ने सुशांत के ऊपर मोबाइल नंबर बदलने के लिए दबाव बनाया था ताकि वो अपने करीबियों और परिवार के लोगों से बात न कर सके। इतना ही नहीं रिया ने सुशांत के करीबी स्टाफ को भी चेंज करवा दिया था जो उनके लिए काम किया करते थे। एफआईआर के मुताबिक रिया ने सुशांत के आगे ये शर्त रखी थी कि वो सिर्फ वही प्रोजेक्ट करेंगे जिनमें रिया उसके साथ काम करेगी। इसके अलावा सुशांत के कमाए करोड़ों रुपयों पर भी रिया की नजर थी।
अब सुशांत के परिवार के द्वारा लिखवाई गई एफआईआर के मुताबिक सुशांत की कथित आत्महत्या के पीछे पूरी तरह से रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार का हाथ है। रिया और उनके परिवार ने सुशांत को ये कदम उठाने के लिए उकसाया है। वहीं सुशांत के परिवार के द्वारा लिखवाई गई इस एफआईआर के चलते अब मुंबई पुलिस की जांच भी सवालों के घेरे में घिरी हुई नजर आ रही है।
पढ़ें: सुशांत मामले में आगे आया परिवार, पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR