सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेता शेखर सुमन उनके पटना स्थित घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सुशांत के परिवार से मुलाकात की और अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। शेखर सुमन इस मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। परिवार से मुलाकात के बाद पटना में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई सवाल उठाए हैं।
सुशांत की मौत पर शेखर सुमन ने फिर से उठाए सवाल, बोले- 'उसे किसका डर था जो 50 सिम कार्ड बदले'
शेखर सुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां मीडिया से बात करते हुए शेखर कहते हैं कि 'वहां कोई सुसाइड नोट नहीं था। अगर सुसाइड नोट होता तो ये ओपन और शट केस हो जाता। उसी वक्त ये केस खत्म हो जाता। अब जब सुसाइड नोट नहीं है तो कई तरह के सवाल उठते हैं।'
शेखर आगे कहते हैं कि 'एक लड़का जो रात को पार्टी कर रहा था, जो सुबह उठ के प्ले स्टेशन पर था, जो एक ग्लास जूस मांगता है, आके बैठता है, उसके मन में अचानक ऐसी क्या बात हुई कि उसने कहा चलो अब उठते हैं सुसाइड करते हैं। ये बात हजम नहीं हो रही है। सीसीटीवी कैमरा से छेड़छाड़। उसने पिछले महीने करीब 50 सिम कार्ड चेंज किए। आखिर उसने सिम कार्ड क्यों चेंज किए। सिम कार्ड कोई क्यों चेंज करता है, जब वो किसी को एवाइड करने की कोशिश कर रहा हो, किसी से बचने की कोशिश कर रहा हो, जब कोई धमकी दी जा रही हो, जब कोई खौफ हो तब कोई सिम कार्ड चेंज करता है।'
शेखर कहते हैं कि 'फिर जो ऊंचाई बताई जा रही है वो इतनी कम है क्योंकि मुंबई में जो छत है वो इतनी ऊपर नहीं होती। फिर अपने बिस्तर पर चढ़कर, उनका (सुशांत) कद ही छह फुट था तो जगह ही नहीं बच जाती है कि आप लटकें। फिर पहले किसी कपड़े से, फिर बाथरोब से, फिर कुर्ते से लटका इस तरह की बातें निकल रही हैं।'
शेखर ने आगे कहा कि 'जो एक बहुत महत्वपूर्ण प्वॉइंट निकल के आया है वो ये है कि गले में जो लाल निशान है, अगर वो कुर्ते से किया गया है तो वो मोटा होना चाहिए। वो एक रस्सी का निशान लगता है और हर बार जब कोई सुसाइड करता है तो उसमें वी का निशान होना चाहिए क्योंकि रस्सी ऊपर की तरफ है। देखिए मैं कोई फॉरेंसिक एक्सपर्ट नहीं हूं, ना मैं सीबीआई की तरफ से बोल रहा हूं। मैं वही बोल रहा हूं जो सवाल सबके दिमाग में है आज कल।'
नेहा धूपिया और सोनम कपूर ने लगाई इंस्टाग्राम को फटकार, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें