टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। 34 वर्षीय सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे। बॉलीवुड सितारों से लेकर उनके प्रशंसकों को इस पर यकीन नहीं आ रहा है। सुशांत के परिवार की हालत खराब है। उनके पिता तो सदमे में चले गए है। हालत ये है कि वो अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। सुशांत के आत्महत्या की खबर मिलते ही उनके पटना स्थित घर के बाहर भारी भीड़ जुट गई।
सदमे में सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, पटना स्थित घर के बाहर लगी लोगों की भीड़
सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। उनका परिवार पटना में ही रहता है जबकि सुशांत मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे। तस्वीर उनके घर के बाहर की है जहां कई लोग इकट्ठा हुए नजर आ रहे हैं।
सुशांत के घर की एक अन्य तस्वीर जहां कई मेडल नजर आ रहे हैं। स्कूल के दिनों में सुशांत पढ़ाई से लेकर खेल तक में अव्वल हुआ करते थे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला था।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद घर के पड़ोसी परिवार से मिलने पहुंचे। हालांकि उनके पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं। चार बहनों के बाद सुशांत इकलौते भाई थे।
Bihar: People gather outside #SushantSinghRajput's residence in Patna, where his family resides.
The actor committed suicide in Mumbai today. pic.twitter.com/3ofsOKTcd4
एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह ने कहा था कि 'चार बहनों के बाद मैं सबसे छोटा और इकलौता लाडला भाई था, जो घर में शेर हुआ करता था और घर के बाहर भीगी बिल्ली। मेरी सभी बहनें पढ़ने में बहुत तेज थीं। मेरे पास पढ़ने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था।'