सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput death case) के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। रिया की ओर से पैरवी करने के लिए कोर्ट में वरिष्ठ वकील श्याम दीवान मौजूद हैं वहीं बिहार सरकार का पक्ष वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह रखेंगे। सुशांत के पिता की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह और महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी करेंगे। देशभर की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। दरअसल सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज FIR को मुंबई ट्रांसफर करने मांग की है। करीब तीन घंटे चली मैराथन सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इस मामले पर सुनवाई से एक दिन पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसे इस मामले में 'राजनीतिक एजेंडे में बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए।' बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मामले की जांच सीबीआई से कराने संबंधी अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार किया था। अब इस मामले की जांच सीबीआई के हाथ में है।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि बिहार पुलिस को मामले की जांच करने का कानूनी अधिकार नहीं है ऐसे में वह जांच सीबीआई को कैसे सौंप सकती है। अगर सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच सीबीआई को देता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उसमें भी मामले का क्षेत्राधिकार मुंबई का होगा, न कि पटना।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल करते हुए कहा है कि मामले में उनका गलत तरीके से मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है और उन्हें सुशांत सिह राजपूत की मौत का दोषी ठहराया जा रहा है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने निगेटिव पब्लिसिटी दूर करने के लिए दो निर्माता-निर्देशकों को फोन भी किया था।
5 of 5
अभिनेता सुशांत
- फोटो : अमर उजाला
सुशांत के पिता ने अपनी दलील में कहा है कि हमें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। हमें न्याय चाहिए। वहीं रिया चक्रवर्ती की तरफ से कहा गया है कि बिहार चुनाव की वजह से केस को तूम दिया जा रहा है। बता दें बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई में उनके घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।