फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधूरी रह गईं सुशांत सिंह राजपूत की ख्वाहिशें, फैंस के साथ साझा की थी अपनी 'विश लिस्ट'

Mon, 15 Jun 2020 04:42 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 15 Jun 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Commit Suicide Know About His 50 Dream Wish list Actor Share With Fans
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं रहे। सुशांत ने रविवार को अपने मुंबई स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि सुशांत कई महीनों से डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। सुशांत को हमेशा हंसते मुस्कुराते ही देखा गया है जिस वजह से किसी के लिए भी अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वो किसी परेशानी से जूझ रहे हैं। सुशांत के पास दौलत, शोहरत सबकुछ तो था फिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? ये गुत्थी सुलझाने में इस समय सभी लगे हुए हैं।

Sushant Singh Rajput Commit Suicide Know About His 50 Dream Wish list Actor Share With Fans
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की इस मन मोह लेने वाली मुस्कुराहट के पीछे जो गम छिपा था वो कोई भी नहीं देख पाया। शायद उनके करीबी भी नहीं, तभी तो उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा। सुशांत की शोहरत को देख सभी को यही एहसास रहा कि उनके सभी सपने पूरे हो गए। छोटे शहर का लड़का टेलीविजन से इतनी जल्दी बॉलीवुड स्टार बन गया। लेकिन अभी सुशांत के सपने पूरे नहीं हुए थे। उन्होंने अपने सपनों की एक पूरी लिस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर भी की थी।

Sushant Singh Rajput Commit Suicide Know About His 50 Dream Wish list Actor Share With Fans
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 सितंबर 2019 को फैंस के साथ 50 सपनों की एक लिस्ट साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'MY 50 DREAMS & COUNTING! 123…'

  • सुशांत ने सपनों के पन्ने पर पहला सपना जो लिखा था वो हवाई जहाज उड़ाना सीखना था।
  • दूसरा सपना था आयरनमैन ट्राएथलॉन के लिए तैयारी करना।
  • तीसरा सपना था बाएं हाथ से क्रिकेट मैच खेलना।
  • चौथा सपना था मोर्स कोड सीखना।
  • पांचवा सपना बच्चों को स्पेस के बारे में सीखने में मदद करना था।
  • छठवा सपना था टेनिस के चैंपियन के साथ मैच खेलना।
  • सातवां सपना था फोर क्लैप पुशअप्स करना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Commit Suicide Know About His 50 Dream Wish list Actor Share With Fans
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

दूसरा पन्ना:

  •  
  • आठवां सपना एक हफ्ते तक चन्द्रमा, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह को उनकी कक्षा में घूमते हुए मॉनिटर करना।
  • नौवां सपना ब्लू होल में गोता लगाना था।
  • दसवां सपना था डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट को एक बार करके देखना।
  • ग्यारहवां सपना था हजार पेड़ लगाना।
  • बारहवां सपना डेल्ही कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के हॉस्टल में एक शाम बिताना।
  • तेरहवां सपना था कि वो 100 बच्चों को इसरो या नासा में वर्कशॉप के लिए भेजना चाहते थे।
  • चौदहवां सपना था कैलाश में मेडिटेशन करना।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Commit Suicide Know About His 50 Dream Wish list Actor Share With Fans
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
तीसरा पन्ना:
  • पंद्रहवां सपना था चैंपियन के साथ पोकर खेलना।
  • सोलहवां सपना था किताब लिखना।
  • सत्रहवां सपना था सर्न की लैब देखने जाना।
  • अठारहवां सपना था ध्रुवीय रोशनी को देखते हुए पेंट करना।
  • उन्नीसवां सपना था नासा का एक और वर्कशॉप अटेंड करना।
  • बीसवां सपना था छह महीने के भीतर सिक्स पैक एब्स बनाना।
  • इक्कीसवां सपना था सेनोटेस में तैराकी करना।
  • बाईसवां सपना था जो लोग नहीं देख सकते उन्हें कोडिंग सिखाना।
  • तेईसवां सपना था जंगल में एक सप्ताह गुजारना।
  • चौबीसवां सपना था वैदिक ज्योतिषशास्त्र को समझना।
  • पच्चीसवां सपना था डिज्नीलैंड देखना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed