सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई जांच में जुट गई है। सीबीआई की ओर से 15 सदस्यीय टीम गुरुवार को मुंबई पहुंची थी। आज से सीबीआई की टीम एक्शन मोड में है। जांच टीम कई लोगों से पूछताछ करेगी और उनके बयान दर्ज करेगी।
सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्शन मोड में आई सीबीआई, इस शख्स से जांच टीम ने की पूछताछ
इस कड़ी में सीबीआई ने सबसे पहले सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की। नीरज वहीं हैं जिन्होंने बताया था कि सुशांत ने उनसे जूस मांगा था। वो जूस लेकर सुशांत को देने गए थे। जिसके बाद अभिनेता ने दरवाजा बंद कर लिया था। उनकी आखिरी बार बात यही हुई थी। मुंबई और बिहार पुलिस ने भी नीरज से पूछताछ की थी।
#WATCH Mumbai: CBI team brings an unidentified person related to #SushantSinghRajput case, to the guesthouse where they are staying, for questioning. pic.twitter.com/sumv7kCpak
सीबीआई की टीम जिस गेस्ट हाउस में रुकी है, वहीं पर नीरज से पूछताछ की गई। इसके अलावा मुंबई पुलिस से भी सीबीआई तमाम जानकारियां लेगी। सारे दस्तावेजों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट पर भी जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक आज जांच टीम सुशांत के घर जा सकती है। एसआईटी की टीम अगले दो तीन दिन में क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। सीबीआई सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत का कमरा खोलने चाबी वाले से भी पूछताछ करेगी।
सीबीआई इन बिंदुओं के आधार पर लेगी एक्शन
- सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या है या खुदकुशी?
- सुशांत की मौत के पीछे किन लोगों का हाथ हो सकता है? रिया और उनका परिवार, घर पर काम करने वालों की क्या भूमिका थी?
- सुशांत के पिता ने पैसों के हेर फेर को लेकर जो आरोप लगाए हैं क्या वो सही हैं?
- सुशांत की बीमारी और मानसिक हालत का इलाज कर रहे डॉक्टर्स के दावों की भी जांच की जाएगी।
- कॉल डिटेल्स और लैपटॉप की हिस्ट्री की भी जांच होगी।