सुशांत सिंह राजपूत केस में देश की तीन बड़ी एजेंसियां जांच कर रही हैं। इस मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ड्रग एंगल सामने आने के बाद लगातार गिरफ्तारियों का दौर भी जारी है। इस बीच मुजफ्फरपुर जिला न्यायालय ने सलमान खान और करण जौहर सहित आठ हस्तियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
सुशांत केस में सलमान सहित आठ हस्तियों को नोटिस और कंगना रणौत ने दी चुनौती, पांच खबरें
सुशांत सिंह राजपूत में मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद एनसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान रिया ने सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया था। इसेक अलावा रिया ने और 25 नाम बताए जिनपर अब एनसीबी की नजर है।
'छिछोरे' की सक्सेस पार्टी में हुआ था ड्रग का इस्तेमाल, सुशांत के साथ शामिल हुई थीं श्रद्धा कपूर!
लकी अली...अगर आपके सामने अचानक कोई ये नाम ले तो आप शायद इस शख्स को पहचान ही नहीं पाएंगे। लकी अली ने जानबूझकर अपनी इस गुमनाम पहचान को विकसित किया है। कॉमेडियन महमूद अली के इस बेटे ने खानाबदोश वैरागी की तरह जीवन जीया। भले ही लोग इनके नाम से परचित न हों लेकिन उनकी खनकती आवाज और खूबसूरत गाने आपके कानों में जरूर पड़े होंगे।
लाइमलाइट से दूर रहकर महमूद के इस बेटे ने किया कमाल, पिता से इसलिए रिश्ते रहे खराब
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता। कई बार वायरल हो रही तस्वीर या खबर की सच्चाई जाने बिना लोग साझा करने लगते हैं। ऐसा ही हुआ है अमिताभ बच्चन की तस्वीर के साथ। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन एक व्यक्ति से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहा शख्स अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम है।
ये किससे हाथ मिला रहे हैं अमिताभ, जिसे लोग समझ बैठे अंडरवर्ल्ड का 'डॉन', अभिषेक ने बताई सच्चाई
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार मुखर हैं। ड्रग्स और नेपोटिज्म के मुद्दे पर वो बॉलीवुड हस्तियों को घेर रही हैं। महाराष्ट्र सरकार से भी उनका पंगा चल रहा है। बीते दिनों उनकी उर्मिला मातोंडकर से भी तीखी बहस हो गई। अब कंगना ने चुनौती देते हुए कहा है कि अगर कोई उनकी गलती साबित कर देता है तो वह हमेशा के लिए ट्विटर छोड़ देंगी।
कंगना रणौत ने दी ट्विटर छोड़ने की चुनौती, बोलीं- 'मैं लड़ाकू इंसान की तरह लग सकती हूं लेकिन...'