फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और पीके जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैंडसम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि सुशांत और एक्ट्रेस कृति सेनन के बीच ब्रेकअप हो गया है। इस ब्रेकअप के पीछे की क्या है वजह और अब तक सुशांत किस-किस एक्ट्रेसेज के साथ अफेयर में रह चुके हैं जानेंगे इस स्टोरी में...साथ ही बात करेंगे उनके टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सफर की...
यहां से शुरू हुआ सुशांत का करियर
21 जनवरी 1986 को बिहार की राजधानी पटना में जन्में सुशांत सिंह राजपूत ने एक्टिंग का सफर टीवी से शुरू किया। साल 2009 में उन्हें टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल से सुशांत घर-घर में एक अच्छे पति के रूप में लोकप्रिय हुए थे। सुशांत का ये सीरियल लगातार दो साल (2011) चला था जो काफी हिट साबित हुआ था। इसके बाद सुशांत दो रियलिटी डांस शो में भी भाग लिया था।
पहली गर्लफ्रेंड और फिल्मी करियर की शुरुआत
इसी सीरियल में उनकी मुलाकात एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से हुई और शो के दौरान दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। यहां तक कि टीवी की दुनिया में इस जोड़ी को बहुत अच्छा रिस्पांस भी मिला था। सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से देशभर में पॉपुलर होने के बाद सुशांत को फिल्मों से ऑफर आने लगे। ऐसे में उन्हें पहली फिल्म 'कॉय पो चे' (2013) में काम करने का सुनहरा मौका मिला और यहां से शुरू होता हैं उनका बॉलीवुड का सफर।
इस एक्ट्रेस के लिए अंकिता से किया ब्रेकअप
बॉलीवुड में आने के 3 साल बाद उनकी मुलाकात फिल्म 'राब्ता' में कृति सेनन से हुई और दोनों के अफेयर की खबरे भी आने लगीं। उसी दौरान सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप कर अपनी राहें अलग कर ली। उस समय सुशांत की कृति को डेट करने की खबरें मीडिया में जोरों पर थीं। लेकिन दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन दोनों हर कदम पर एक दूसरे का साथ देते हुए नजर आए थे।
कृति की बहन की भी ऐसे की थी मदद
वहीं, सुशांत के कृति से अफेयर के दौरान वह उनकी छोटी बहन नुपूर सेनन के बॉलीवुड डेब्यू करने में मदद कर रहे थे। लेकिन कृति ने बिना किसी वजह के सुशांत से ब्रेकअप कर लिया है। बता दें कि फिलहाल कृति फिल्म 'लुकाछिपी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं सुशांत फिल्म कीजी और मैनी में की शूटिंग कर रहे हैं।