फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: विवादों के बीच 'इंडियन आइडल 12' का हिस्सा बनने जा रहीं राखी सावंत, बोलीं- दिल थाम कर बैठ जाओ

Tue, 08 Jun 2021 01:19 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Jun 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Set To Appear On Indian Idol 12 Set Shares Video And Promises Dhamaka
इंडियन आइडल 12 के सेट पर राखी सावंत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है और वो आएदिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों राखी सावंत मीका सिंह के साथ हुई मुलाकात और अपने मस्तानी लुक के लिए चर्चा में थीं। लेकिन इस बार एक अलग वजह से ही राखी चर्चा में आ गई हैं। राखी सावंत 'बिग बॉस 14' का हिस्सा थीं। यहां से राखी सावंत को अलग पहचान मिली और अब उनके फैंस उनकी हर बात को काफी ध्यान से सुनते हैं। सिर्फ यही नहीं लोग उनकी तारीफ भी करते हैं। 



शो ‘इंडियन आइडल 12’ में राखी सावंत
बिग बॉस के घर में धमाल मचाने वालीं राखी सावंत अब इंडियन आइडल के सेट पर पहुंच गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर कर दी है। राखी का पोस्ट शेयर करना था कि पोस्ट वायरल हो गया और लोग इस बात से खुश हैं।

Rakhi Sawant Set To Appear On Indian Idol 12 Set Shares Video And Promises Dhamaka
राखी सावंत - फोटो : Instagram

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कह रही हैं, 'हे गाइज, मैं आज देखो कहां हूं? “इंडियन आइडल” के सेट पर। बहुत एक्साइटेड हूं। इतना मजा आया “इंडियन आइडल” के सेट पर। बहुत जल्द मेरा एपिसोड आने वाला है। तो क्या आप सब लोग तैयार हैं? दिल थाम कर बैठ जाओ। हमारा एपिसोड “इंडियन आइडल” में देखने के लिए, धमाका होने वाला है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

Rakhi Sawant Set To Appear On Indian Idol 12 Set Shares Video And Promises Dhamaka
राखी सावंत - फोटो : Instagram

वीडियो के अलावा राखी ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। वो किसी होटल के कमरे में नजर आ रही हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी और गोल्डन कलर का ब्लाउज पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की है। शो में उनके जाने की खबर सुनकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Set To Appear On Indian Idol 12 Set Shares Video And Promises Dhamaka
इंडियन आइडल 12 के सेट पर राखी सावंत - फोटो : Instagram

राखी ने कुछ और फोटो भी शेयर कीं, जिसमें वो इंडियन आइडल के सेट पर दिख रही हैं। उनके साथ सिंगर सोनू कक्कड़, अनु मलिक और शो के होस्ट आदित्य नारायण भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Set To Appear On Indian Idol 12 Set Shares Video And Promises Dhamaka
राखी सावंत - फोटो : Instagram

फैंस राखी सावंत को इंडियन आइडल के सेट पर देखकर काफी खुश हो गए हैं और वो काफी उत्साहित हैं। राखी की पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लुकिंग गॉर्जियस।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'आप आएंगी तो देखना ही पड़ेगा।' बता दें, इससे पहले बिग बॉस 14 में पहुंचते ही राखी सावंत ने शो में तड़का लगा दिया था और लोगों का खूब मनोरंजन किया था। अब लोगों को इस खास एपीसोड का इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed