फिल्म और टेलीविजन में अपनी खास पहचान बना चुकीं सुरेखा सीकरी ने शुक्रवार यानी 16 जुलाई को 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है। बता दें कि 73 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। सुरेखा सीकरी को यह अवॉर्ड 'बधाई हो' (Badhaai Ho) फिल्म के लिए मिला है। इस फिल्म में सुरेखा ने दादी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में न केवल सुरेखा के डायलॉग जबरदस्त थे बल्कि उनकी एक्टिंग का भी कोई तोड़ नहीं था। सीकरी ने ‘तमस’, ‘मम्मो’, ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’, ‘ज़ुबेदा’, ‘बधाई हो’ जैसी फिल्में की हैं और धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाए उनके ‘दादी सा’ के किरदार को भी काफी लोक्रपियता मिली थी। तो चलिए आज हम आपको सुरेखा सीकरी के बारे में कुछ अनकही बातें बताते हैं।
2 of 5
सुरेखा सीकरी
- फोटो : twitter
सुरेखा सीकरी को टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में कुल 43 साल बिताए। इस लंबे सफर में सुरेखा सीकरी ने कॉमेडी से लेकर गंभीर हर किरदार में ऐसी ढली की वह सभी के लिए मिसाल बन गई। सुरेखा सीकरी थियेटर आर्टिस्ट भी थी। साल 1978 में सुरेखा ने राजनीतिक ड्रामे पर आधारित फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' (Kissa Kursi Ka) से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई सारी हिंदी और मलयालम फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल किए।
3 of 5
सुरेखा सीकरी
- फोटो : twitter
सुरेखा सीकरी को तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। साल 1988 में 'तमस' और 1995 में आई 'मम्मो' फिल्म के लिए भी उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल अपने नाम किया। इसके साथ ही 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) सीरियल के लिए 2008 में इंडियन टेली अवॉर्ड बेस्ट निगेटिव रोल जीता। इसी सीरियल के लिए सुरेखा साल 2011 में बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं 'संगीत नाटक अकादमी' की ओर से थियेटर में योगदान के लिए साल 1989 में भी अवॉर्ड जीता।
4 of 5
सुरेखा सीकरी
- फोटो : twitter
इसके अलावा साल 2019 में 'बधाई हो' (Badhaai Ho) फिल्म के लिए स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और फिल्मफेयर के साथ नेशनल अवार्ड भी अपने नाम किया। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि सुरेखा सीकरी की बहन मनारा सीकरी की शादी नसीरुद्दीन शाह से हुई थी। मनारा नसीरुद्दीन शाह की पहली पत्नी हैं। हालांकि मनारा से अलग होने के बाद नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने रत्ना पाठक से शादी कर ली थी।
5 of 5
सुरेखा सीकरी
- फोटो : twitter
सुरेखा सीकरी कई फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में परिणति, नजर, लिटिल बुद्धा, नसीम, सरदारी बेगम और सरफरोश शामिल हैं। वहीं टीवी सीरियल की बात करें तो 'एक था राजा एक थी रानी', 'परदेस में है मेरा दिल', 'सात फेरे', 'बनेगी अपनी बात' और 'केसर' शामिल है। सीकरी आखिरी बार 2020 में ‘नेटफ्लिक्स’ की फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ में नजर आई थीं। उनके परिवार में उनका बेटा राहुल सीकरी है।