सुप्रिया पाठक बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा में गिनी जाती हैं जिनकी एक्टिंग की लोग मिसाले देते हैं। चुनींदा फिल्में करने वाली सुप्रिया पाठक का टीवी सीरियल 'खिचड़ी' आज भी दर्शकों की पहली पसंद है । सुप्रिया ने साल 1981 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कलयुग' से की थी । सुप्रिया ने बॉलीवुड को करीब 40 साल दिए हैं । बॉलीवुड में आने से पहले सुप्रिया एक थिएटर आर्टिस्ट थीं । साथ ही एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं ।
सुप्रिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 22 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां की दोस्त के बेटे से शादी की थी लेकिन ये शादी एक साल में ही टूट गई । इसके बाद 1986 में सुप्रिया की मुलाकात पंकज कपूर से हुई । उस वक्त पंकज कपूर का उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम से तलाक हो चुका था ।
आज सुप्रिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी पहली शादी और फिर पंकज के साथ लव स्टोरी के बारे में... सुप्रिया और पंकज फिल्मी दुनिया की सबसे लोक्रप्रिय जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की मुलाकात इतनी सरल नहीं थी कि देखते ही प्यार हो गया हो। दोनों उस वक्त मुश्किल वक्त से गुजर रहे थे ।
बात 1986 से कुछ वक्त पहले की है जब सुप्रिया अपनी पीएचडी पूरी कर के मुंबई से अहमदाबाद शिफ्ट हुई थीं। वहां उनकी मुलाकात अपनी मां दीना पाठक के एक दोस्त के बेटे से हुई। दोनों में इश्क हो गया और उन्होंने शादी कर ली। उस वक्त सुप्रिया की उम्र 22 साल थी। शादी के एक हफ्ते बाद ही सुप्रिया की जिदंगी पूरी तरह उलट पलट गई।
एक हफ्ते में ही सुप्रिया और उनके पति को एहसास हो गया था कि उन दोनों ने शादी कर के बहुत बड़ी गलती कर दी है। कम उम्र की सुप्रिया जैसे-तैसे एक साल काटा लेकिन उसके बाद उनके पति और उन्होंने एक दूसरे से बिना किसी झगड़़े-लड़ाई के तलाक ले लिया। सुप्रिया मुंबई वापस आ गईं। उन्हें क्या पता था यहां उनकी जिंदगी ही बदल जाएगी।