सुप्रिया पाठक की मां दीना पाठक जानी-मानी फिल्म-थिएटर आर्टिस्ट रहीं, वहीं पिता बलदेव पाठक, राजेश खन्ना और दिलीप कुमार जैसे कलाकारों के ड्रेसमेकर रहे। इस तरह से सुप्रिया का पालन-पोषण फिल्मों से संबंध रखने वाले परिवार में हुआ। मां से प्रेरणा लेकर सुप्रिया ने थिएटर से एक्टिंग की शुरुआत की, बाद में वह फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आईं।
2 of 5
सुप्रिया पाठक सीरियल 'इधर उधर' में
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
शुरुआती दौर में किए लीक से हटकर किरदार
फिल्मों और टीवी सीरियल में जब सुप्रिया पाठक ने अभिनय करना शुरू किया तो उन्होंने लीक से हटकर रोल ही निभाए। वह ‘विजेता’ ‘बाजार’ ‘मासूम’ और ‘मिर्च मसाला’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। टीवी पर भी सुप्रिया पाठक ने ‘इधर-उधर’ जैसे सीरियल में अभिनय किया, इसमें उनका किरदार एक मॉर्डन लड़की का रहा। इसके अलावा वह कई और टीवी सीरियल्स का हिस्सा बनीं।
3 of 5
सीरियल 'खिचड़ी' में निभाया हंसा का किरदार
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हंसा का किरदार बन गया पहचान
सुप्रिया पाठक को फिल्मों में निभाए गए किरदारों के लिए खूब तारीफ, अवॉर्ड्स मिले। मगर एक किरदार उनकी पहचान बन गया है। यह किरदार है हंसा का, कॉमिक सीरियल ‘खिचड़ी’ में उन्होंने यह किरदार निभाया। आज भी दर्शक सुप्रिया को इसी नाम से पुकारते हैं। यह एक सीधा-साधा लेकिन थोड़ा नासमझ किस्म का किरदार है। सुप्रिया ने भी हंसा के किरदार को बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाया है।
4 of 5
फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में सुप्रिया
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
संजय लीला भंसाली की फिल्म में किया नेगेटिव रोल
हंसा के किरदार में जहां सुप्रिया पाठक ने दर्शकों खूब हंसाया, वहीं साल 2013 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में दीपिका पादुकोण के किरदार की मां धनकोर बा का किरदार निभाया। फिल्म में यह एक नेगेटिव कैरेक्टर था। इस किरदार के जरिए सुप्रिया दर्शकों को हैरान करने में कामयाब रहीं।
5 of 5
शाहिर कपूर-पंकज कपूर और सना कपूर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
परिवार में मौजूद हैं कई एक्टर्स
सुप्रिया के माता-पिता तो फिल्मों से संबंध रखते ही थे, उनकी बहन रतना पाठक शाह हैं, जो एक नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वहीं सुप्रिया के पति पंकज कपूर हैं, वो भी बॉलीवुड के उम्दा और जाने-माने एक्टर हैं। पंकज की सुप्रिया से दूसरी शादी है। इन दोनों उम्दा कलाकारों के अलावा सुप्रिया के परिवार के कई सदस्य फिल्मों में अभिनय करते हैं। जैसे पंकज कपूर की पूर्व पत्नी नीलिमा से शाहिद कपूर हुए हैं। शाहिद और सुप्रिया का रिश्ता बहुत ही प्यारा है। शाहिद, सुप्रिया पाठक का बहुत सम्मान करते हैं। इसके अलावा सुप्रिया की बहन रतना पाठक के पति नसीरुद्दीन शाह हैं। सुप्रिया और पंकज कपूर की बेटी सना कपूर ने भी फिल्मों में अभिनय किया है। इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम रूहान है।