सनी लियोनी इन दिनों अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट हो रही हैं। काम से वक्त मिलते ही सनी लियोनी बच्चों को प्ले स्कूल के बाद खुद लेने जाती हैं। एक बार फिर से उन्हें अपने दोनों बच्चों अशर और नोह के साथ देखा गया। सनी लियोनी ने इस दौरान बेटे को गोद में ले रखा था।
2 of 5
sunny leone
- फोटो : amar ujala
प्ले स्कूल से निकलते ही सनी लियोनी का बेटा रोने लगा। बेटे को इस तरह रोता देख सनी एक बार तो काफी परेशान हो गईं जिसके बाद वो उन्हें चुप कराने की कोशिश कराने लगीं। सनी लियोनी ने इस दौरान ब्लैक स्वेट शर्ट और ब्लैक जेगिंग्स पहने हुए थे। वहीं उनके दोनों बेटों ने मैचिंग करते हुए येलो टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने दिखे।
3 of 5
sunny leone
- फोटो : amar ujala
इन दिनों तैमूर के साथ-साथ सनी लियोनी के बेटों की चर्चा जोरों से होने लगी हैं। जब भी सनी अपने बच्चों के साथ घर से बाहर निकलती हैं, उनकी तस्वीरें लेने के लिए फोटोग्राफर्स की लाइन लग जाती है।
4 of 5
sunny leone
- फोटो : amar ujala
पिछले कुछ समय से सनी लियोनी की अपने बेटों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इसके बाद कई यूजर्स ने सनी के बेटे अशर की तुलना तैमूर से की, वहीं कुछ तो अशर को तैमूर ही समझ बैठे।
5 of 5
sunny leone
- फोटो : amar ujala
हाल में सनी लियोनी से एक इंटरव्यू में जब ये सवाल किया गया कि सोशल मीडिया पर तैमूर और अशर की तुलना हो रही है। इस पर सनी ने जवाब दिया कि 'अशर का गोलू सा चेहरा है और तैमूर का फेस भी ऐसा ही है। सोशल मीडिया को जो करना होगा वो करेंगे ही। तैमूर और अशर दोनों क्यूट बच्चे हैं।'